Mandi By Election : जयराम चार साल की कोई उपलब्धि जनता के सामने रखें : सुक्खू

Mandi By Election भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खुशहाली वाले मुख्यमंत्री बता रहे हैं लेकिन जयराम ठाकुर अपने चार साल की कोई उपलब्धि तो जनता के सामने रखें। केवल लोगों को झूठ बोलकर ही बहलाया जा रहा है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 04:20 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 04:20 PM (IST)
Mandi By Election : जयराम चार साल की कोई उपलब्धि जनता के सामने रखें : सुक्खू
मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते सुखविंदर सिंह सुक्‍खू। जागरण

सुंदरनगर, संवाद सहयोगी। Mandi By Election, भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खुशहाली वाले मुख्यमंत्री बता रहे हैं, लेकिन जयराम ठाकुर अपने चार साल की कोई उपलब्धि तो जनता के सामने रखें। केवल लोगों को झूठ बोलकर ही बहलाया जा रहा है।

यह बात कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुक्खविंदर सिंह सुक्खू ने सुंदरनगर में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि सरकार केवल लोगों की भावना से खिलवाड़ कर रही है। पिछले चार साल में कोई ऐसा काम सरकार ने नहीं किया है, जिसे लेकर वह जनता के बीच जा सकें। सुक्खू ने कहा कि पिछले चुनावों में डबल इंजन सरकार को सत्ता में लाने का लोगों से भाजपा ने आह्वान किया था, ताकि विकास को नई गति मिल सके, लेकिन प्रदेश सरकार को सत्ता में चार वर्ष होने को हैं कि इस डबल इंजन सरकार ने ऐसा क्या किया है जिसके लिए उसे सराहा जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार का डबल इंजन फेल हो चुका है। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बल्ह एयरपोर्ट के लिए आज तक एक इंच भूमि का अधिग्रहण नहीं किया गया है। उन्होंने दावा किया है कि संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में ब्यार बह रही है और प्रतिभा सिंह रिकार्ड मतों से विजयी होकर संसद में पहुंचेंगी। इसके साथ ही हिमाचल में भाजपा सरकार की उलटी गिनती भी शुरू हो जाएगी। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता सोहन लाल ठाकुर व लाल सिंह कौशल भी मौजूद रहे।

जब तक सवर्ण आयोग का गठन नहीं, तब तक दबेगा नोटा : मदन

देवभूमि क्षेत्रीय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि जब तक सवर्ण समाज के लिए कोई योजना नहीं बनाई जाएगी तब तक नोटा दबाया जाएगा। आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू नहीं होने तक दोनों राजनीतिक दलों को नोटा के रूप में विरोध को सहन करना पड़ेगा। मंडी में पत्रकार वार्ता में मदन ठाकुर ने कहा कि 70 सालों में भाजपा व कांग्रेस सरकार ने सवर्णों के लिए कोई योजना नहीं बनाई। सरकारें सवर्ण आयोग गठन की मांग को अनसुना कर रही हैं। हर वर्ग को आरक्षण मिल रहा है, केवल सवर्णों की हर स्थान पर अनदेखी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी