नाहन में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया धान खरीद केंद्र का शुभारंभ

जिला सिरमौर में पावटा साहिब व हरिपुर टोहाना में शुक्रवार से धान की खरीद शुरू हो गई है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने धान खरीद केंद्र हरिपुर टोहाना व पीपलीवाला में पहुंचकर धान खरीद का शुभारंभ करवाया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 12:13 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 12:13 PM (IST)
नाहन में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया धान खरीद केंद्र का शुभारंभ
टोहाना में शुक्रवार से धान की खरीद शुरू हो गई है।

नाहन,जागरण संवाददाता। जिला सिरमौर में पावटा साहिब व हरिपुर टोहाना में शुक्रवार से धान की खरीद शुरू हो गई है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने धान खरीद केंद्र हरिपुर टोहाना व पीपलीवाला में पहुंचकर धान खरीद का शुभारंभ करवाया। जिला सिरमौर में इस वर्ष चार केंद्रों में धान की खरीद एफसीआई द्वारा की जा रही है। जिला सिरमौर के अनाज मंडी पौंटा साहिब, पीपलीवाला, हरिपुर टोहाना व कालाआम में धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक धान की फसल सिरमौर जिला में होती है। सिरमौर जिला के कोलर से लेकर भगानी तक पावटा साहिब उपमंडल में करीब तीन लाख टन गेहूं का उत्पादन होता है। जिला सिरमौर में 2 दशकों के बाद एपीएमसी द्वारा फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के सहयोग से जिला सिरमौर में धान की खरीद शुरू की है। जिला के किसान वर्षों से अपनी धान की फसल को उत्तराखंड तथा हरियाणा में बेचते थे। मगर इस बार एपीएमसी गेहूं खरीद के बाद धान की खरीद भी शुरू करने जा रही है। गत सप्ताह पांवटा साहिब मंडी समिति में खाद्य आपूर्ति निगम तथा फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया की टीम ने धान खरीद से संबंधित तैयारियों का निरीक्षण किया था। जिला सिरमौर कृषि मंडी समिति के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने बताया कि जिला सिरमौर में शुक्रवार से धान की खरीद शुरू हो गई हैं। जिसके लिए जिला में चार धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं।

जिला सिरमौर में काफी वर्षों के बाद एपीएमसी द्वारा धान की खरीद की जाएगी। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। गेहूं खरीद की तरह किसानों को उनकी फसल की कीमत सीधे उनके बैंक खाते में 24 घंटे में उपलब्ध करवाई जाएगी। जिसके लिए किसानों को कृषि विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। जिसमें किसानों को अपनी जमीन व फसल का ब्यौरा देना होगा। कोरोना के चलते 1 दिन में 30 से 40 किसानों को ही फसल बेचने के लिए बुलाया जाएगा।

इस बार धान का समर्थन मूल्य केंद्र सरकार द्वारा 1960 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उसके अनुसार ही किसानों को धान की फसल का मूल्य दिया जाएगा। धान खरीद केंद्र का शुभारंभ अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, जिला सिरमौर कृषि मंडी समिति के जिला अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा सहित कई भाजपा नेता व कृषि विभाग के अधिकारी ओर एफसीआई के कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी