भाजपा को देना होगा धर्मशाला की अनदेखी का हिसाब : सुधीर

नगर निगम चुनाव से ठीक पहले भाजपा को स्मार्ट सिटी के कार्यो की याद

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 08:55 PM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 08:55 PM (IST)
भाजपा को देना होगा धर्मशाला की अनदेखी का हिसाब : सुधीर
भाजपा को देना होगा धर्मशाला की अनदेखी का हिसाब : सुधीर

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : नगर निगम चुनाव से ठीक पहले भाजपा को स्मार्ट सिटी के कार्यो की याद आई है। भाजपा को धर्मशाला की अनदेखी का हिसाब नगर निगम चुनाव में देना होगा। पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि नगर निगम चुनाव से ठीक पहले धर्मशाला को जो करोड़ों की सौगात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी है, इसकी याद अभी क्यों आई है। चुनाव से ठीक पहले ऐसा क्या हो गया कि प्रदेश सरकार धर्मशाला पर इतनी मेहरबान हो रही है।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्मार्ट सिटी व नगर निगम कांग्रेस सरकार की देन है। 2017 के बाद धर्मशाला में विकास की गंगा क्यों उलटी बहने लगी है। जब भाजपा के एक कैबिनेट मंत्री यहां से थे तब यह सौगात व घोषणाओं का पिटारा कहां गुम हो गया था। धर्मशाला हलके व नगर निगम में जो भी विकास कार्य हुए हैं या चल रहे हैं वे कांग्रेस सरकार की देन हैं। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला हलके के लिए भाजपा सरकार का रवैया शुरू से ही उदासीन रहा है। तीन साल पूरे होने पर भी सरकार ने कभी धर्मशाला के विकास की तरफ ध्यान नहीं दिया। जो विकास कार्य चल रहे थे वे भी लटक गए हैं। यहां की जनता नगर निगम चुनाव में सरकार को आइना जरूर दिखाएगी। विधानसभा चुनाव को एक वर्ष से अधिक है। अब देखना है कि ये सौगात कब तक फलीभूत होती है। उन्होंने सरकार से धर्मशाला को दूसरी राजधानी, केंद्रीय विश्वविद्यालय, आइटी पार्क, प्रदेश फुटबाल अकादमी व धर्मशाला बस टर्मिनल के बारे में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी