सुधीर का भाजपा पर तंज, मंथन में सामने आई सियासी जंग

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने प्रदेश भाजपा के तीन दिवसीय मंथन शिविर पर तंज कसते हुए कहा है कि पार्टी की अंतर्कलह सामने आ चुकी है। सुधीर शर्मा ने जयराम सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल साबित हुई है ।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 05:48 PM (IST)
सुधीर का भाजपा पर तंज, मंथन में सामने आई सियासी जंग
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा। जागरण आर्काइव

शिमला, जागरण संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने प्रदेश भाजपा के तीन दिवसीय मंथन शिविर पर तंज कसते हुए कहा है कि पार्टी की अंतर्कलह सामने आ चुकी है जिसे वह छिपाने का प्रयास कर रही है। सुधीर शर्मा ने जयराम सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल साबित हुई है । सरकार और नौकरशाही के बीच कोई तालमेल नहीं है वहीं संगठन और सत्ता का संघर्ष भी किसी से छिपा नही है।

उन्होंने कहा कि यही वजह रही है कि भाजपा के एक वर्ग ने नेतृत्व परिवर्तन की मुहिम को छेड़ा है, जिसे शांत करने के लिए इस मंथन शिविर की जरूरत पड़ी है। अभी भाजपा का नेतृत्व को लेकर मंथन पूरा नही हुआ है,जिसे अब वह दिल्ली में करने की बात कह रही है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि अच्छा होता भाजपा मंथन शिविर में प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई के साथ साथ कोरोना से प्रभावित बंद पड़े लोगों के व्यवसाय, पर्यटन उद्योग व उससे जुड़े उद्योगों को फिर से शुरू करने की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा करती। केंद्र सरकार से प्रदेश की आर्थिकी मजबूत करने की कोई मांग या प्रस्ताव पारित करती। उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार का प्रदेश व लोगों की समस्याओं की ओर कोई भी ध्यान नही है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी की सरकार को कोई ङ्क्षचता नही है। आज प्रदेश विकट परिस्थितियों से गु•ार रहा है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है। अपने खर्च चलाने के लिए विकास के नाम पर कर्ज लिया जा रहा है। विकास के नाम पर एक ईंट तक नही लगी। भाजपा के नेताओं ने कोरोना की विपदा को अवसर में बदलने की कोई कोर कसर नही छोड़ी है।

सुधीर शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। प्रदेश में भाजपा से लोगों का मोह पूरी तरह भंग हो चुका है।

chat bot
आपका साथी