चमोटू में कार व आटो में टक्कर, आठ घायल

श्री चामुंडा मंदिर के नजदीक अपर डाढ के चमोटू के पास कार व आटो में टक्कर होने से आठ लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:33 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:33 PM (IST)
चमोटू में कार व आटो में टक्कर, आठ घायल
चमोटू में कार व आटो में टक्कर, आठ घायल

जागरण टीम, योल/पालमपुर : श्री चामुंडा मंदिर के नजदीक अपर डाढ के चमोटू के पास कार व आटो में टक्कर हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। कार में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। थ्री व्हीलर में पांच लोग सवार थे। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। आटो में सवार घायलों को नगरोटा बगवां अस्पताल ले जाया गया। यहां से इन्हें डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल कांगड़ा स्थित टांडा रेफर कर दिया है।

डाढ के चमोटू में शनिवार सायं 7.40 पर आटो व कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में आटो सड़क से करीब 40 फीट नीचे गिर गया। इस कारण आटो में सवार मुकेश कुमार व उसकी पत्नी और तीन बच्चे घायल हो गए। यह परिवार नगरोटा बगवां का रहने वाला है। प्रवीण कुमार, उपप्रधान कल्याण चंद, स्वरूप व अमर सिंह ने घायलों को सड़क पर पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन व एसडीएम पालमपुर धर्मेश रामोत्रा भी डाढ पहुंच गए। उन्होंने 108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को नगरोटा अस्पताल भेजा। चालक आशुतोष ने कहा कि ब्रेक लगाने पर कार घूम गई और जिस से आटो के साथ टक्कर हो गई। एसडीएम ने बताया कि घायलों में एक की हालत गंभीर है।

chat bot
आपका साथी