सेंट जॉन चर्च खुला, पर्यटकों को नहीं मिलेगा प्रवेश

नववर्ष के आगाज के साथ ही दस माह से बंद पड़े सेंट जॉन चर्च मैक्लोडगं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 07:38 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 07:38 PM (IST)
सेंट जॉन चर्च खुला, पर्यटकों को नहीं मिलेगा प्रवेश
सेंट जॉन चर्च खुला, पर्यटकों को नहीं मिलेगा प्रवेश

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : नववर्ष के आगाज के साथ ही दस माह से बंद पड़े सेंट जॉन चर्च मैक्लोडगंज को शुक्रवार को खोल दिया गया। हालांकि पर्यटक अब भी चर्च के भीतर नहीं जा पाएंगे। चर्च कमेटी ने बैठक कर फैसला लिया है कि कोरोना संकट के टलने तक पर्यटकों को भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गौरतलब है कि मार्च में वैश्विक महामारी की वजह से लगे देशव्यापी लॉकडाउन के साथ ही चर्च को बंद कर दिया था। हालांकि क्रिसमस पर चर्च को केवल एक घंटे के लिए केवल विशेष प्रार्थना के लिए खोला गया था। अब नववर्ष आगाज के साथ चर्च को खोल तो दिया है, लेकिन पर्यटक भीतर नहीं जा पाएंगे।

नववर्ष पर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे चर्च को खोला गया। इसके बाद पादरी अजय सिंह के नेतृत्व में प्रार्थना सभा हुई। बाद में चर्च कमेटी की बैठक हुई, जिसमें उपरोक्त फैसला लिया गया है। तय किया कि शनिवार सुबह नौ बजे चर्च को खोला जाएगा और शाम पांच बजे बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान सुबह और शाम के समय प्रार्थना सभाएं होंगी।

chat bot
आपका साथी