सशस्त्र सीमा बल सपड़ी ने लगाए अमृत महोत्सव के तहत 2 हजार पौधे

केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल सपड़ी की ओर से दो हजार पौधे रोपित किये गए और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए एक अहम भूमिका निभाई गई। सशस्त्र सीमा बल द्वारा हिमाचल में 26 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है

By Richa RanaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 03:03 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 03:03 PM (IST)
सशस्त्र सीमा बल सपड़ी ने लगाए अमृत महोत्सव के तहत 2 हजार पौधे
सशस्त्र सीमा बल सपड़ी की ओर से दो हजार पौधे रोपित किए गए

ज्वालामुखी, संवाद सहयोगी। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल सपड़ी की ओर से दो हजार पौधे रोपित किए गए और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए एक अहम भूमिका निभाई गई। सशस्त्र सीमा बल द्वारा हिमाचल में 26 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 8 हजार पौधे रोपित हो चुके हैं। आजादी की 75वींवर्षगांठ मनाते हुए इस अमृत महोत्सव पौधरोपण का आयोजन किया गया है।

भारत सरकार द्वारा एक करोड़ पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है। सशस्त्र सीमा बल के डीआइजी विक्रम ठाकुर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा एक करोड़ पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है और आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाते हुए अमृत महोत्सव मनाया जा रहे हैं। सशस्त्र सीमा बल को भी 26 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें आठ हजार पौधे रोपित हो चुके हैं और दो हजार पौधों को वन विभाग के कर्मियों के सहयोग से रोपित किया गया। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे और इससे अधिक पौधे रोपित करेंगे।

उन्होंने बताया पेड़ पौधे हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं, अधिक से अधिक पेड़ लगाने से प्रदूषित हवा से छुटकारा पाने में मदद मिलेती है और पेड़ पर्यावरण को शांत रखते हैं।

chat bot
आपका साथी