अमित शाह के स्‍वस्‍थ होने के लिए रामलोक मंदिर में किया गया यज्ञ, दिल्‍ली से पहुंचे थे शुभचिंतक

Worship for Amit Shah हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन स्थित रामलोक मंदिर में अमित शाह के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:08 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:08 PM (IST)
अमित शाह के स्‍वस्‍थ होने के लिए रामलोक मंदिर में किया गया यज्ञ, दिल्‍ली से पहुंचे थे शुभचिंतक
अमित शाह के स्‍वस्‍थ होने के लिए रामलोक मंदिर में किया गया यज्ञ, दिल्‍ली से पहुंचे थे शुभचिंतक

सोलन, जेएनएन। देश के गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कई राज्यों में उनके स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए प्रार्थना की जा रही है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन स्थित रामलोक मंदिर में भी यज्ञ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शामिल होने के लिए दिल्ली व गुजरात से गृहमंत्री के शुभचिंतक भी पहुंचे। यह हवन सुबह के पांच बजे से आठ बजे तक तीन घंटे चला। इसके बाद काले रंग की गाड़ियों में यहां पहुंचे गृह मंत्री के शुभचिंतक करीब नौ बजे राम लोक मंदिर से वापस रवाना हो गए। मंदिर में यह कार्यक्रम सुबह के विशेष मुहूर्त में किया गया। सुबह पांच बजे से ब्रह्ममुहूर्त शुरू हुआ और इसी दौरान सावन मास की पूर्णिमा के दिन किए गए इस हवन का विशेष महत्व माना जा रहा है।

शाह के शुभचिंतकों ने करवाया हवन : अमरदेव

रामलोक मंदिर के संस्थापक बाबा अमरदेव ने कहा कि सोमवार सुबह ब्रह्ममुहुर्त में देश के गृह मंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए उनके शुभचिंतकों द्वारा हवन यज्ञ किया गया। इस मौके पर तीन लोग यहां पहुंचे थे और वह यज्ञ में शामिल हुए। यज्ञ में शामिल होने के बाद वह दिल्ली रवाना हो गए।

1008 दीये होंगे प्रज्‍वलित

पांच अगस्त को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर की स्थापना की जा रही है। इस खास मौके पर पूरे देशभर में तैयारियां चल रही हैं। इसी खास अवसर पर सोलन के रामलोक में भी 1008 दीयों को प्रज्‍वलित किया जाएगा। इसमें कुछ दीये पीत्तल के होंगे और कुछ दीये मिट्टी के जलाए जाएंगे। मंदिर में इस समय इस खास दिन के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

chat bot
आपका साथी