क्षय रोग उन्मूलन को पहली अगस्त से चलेगा अभियान

जागरण संवाददाता धर्मशाला क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पहली से 31 अगस्त तक घर-घर जाक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:30 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:30 PM (IST)
क्षय रोग उन्मूलन को पहली अगस्त से चलेगा अभियान
क्षय रोग उन्मूलन को पहली अगस्त से चलेगा अभियान

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पहली से 31 अगस्त तक घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिग की जाएगी। टीबी के लक्षण पाए जाने पर टेस्ट भी करवाए जाएंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने सोमवार को धर्मशाला में हुई जिलास्तरीय क्षय रोग निवारण समन्वय समिति के दौरान दी।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए नियमित समीक्षा बैठकें भी की जा रही हैं। उन्होंने क्षय रोग उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य टीमों को ट्रेनिग, जरूरी सामग्री शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सभी खंडों में स्वास्थ्य विभाग तथा आयुर्वेद विभाग, आइसीडीएस विभाग और पंचायती राज विभाग द्वारा संयुक्त एक टीम गठित की जाएगी। यह टीम सभी घरों तथा गांव व शहरों में रहने वाले मजदूर व झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों से संपर्क करेगी।

जिला क्षय रोग अधिकारी डा. राजेश सूद ने क्षय रोग निवारण टीम की ओर से सभी लोगों के स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे व इसमें लक्षणों के आधार पर होने वाले संक्रमण का शीघ्र पता लगाकर उनका इलाज शुरू किया जाएगा। सरकार ने आम जनमानस तथा टीबी रोगियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप लाच किया है जिसमें कोई भी व्यक्ति टीबी के रोग के बारे में जानकारी ले सकता है और टीबी के रोग के लिए अपनी सेल्फ एसेसमेंट कर सकता है।

chat bot
आपका साथी