सौरभ वन विहार की खूबसूरती निहारने के लिए अब बस थोड़ा सा इंतजार Kangra News

Sourabh Van Vihar शहीद सौरभ कालिया की स्मृति में पालमपुर की न्युगल खड्ड के साथ ही बंदला में बनाए गए सौरभ वन विहार की खुबसूरती को निहारने के लिए लोगों को थाेड़ा सा इंतजार करना होगा। सौरभ वन विहार पुनर्निर्माण का प्रारंभिक काम करने लोगों के लिए खोल दिया था।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 09:08 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:08 AM (IST)
सौरभ वन विहार की खूबसूरती निहारने के लिए अब बस थोड़ा सा इंतजार Kangra News
सौरभ वन विहार की खुबसूरती को निहारने के लिए लोगों को थाेड़ा सा इंतजार करना होगा।

पालमपुर, कुलदीप राणा। Sourabh Van Vihar Palampur, शहीद सौरभ कालिया की स्मृति में पालमपुर की न्युगल खड्ड के साथ ही बंदला में बनाए गए सौरभ वन विहार की खुबसूरती को निहारने के लिए लोगों को थाेड़ा सा इंतजार करना होगा। हालांकि कुछ माह पूर्व स्थानीय प्रशासन ने सौरभ वन विहार पुनर्निर्माण का प्रारंभिक काम करने लोगों के लिए खोल दिया था। इसके खुलने के रोजाना सैकड़ों लोग भी यहां घूमने आ रहे थे। लेकिन अभी इसका बहुत कार्य होना शेष है। साैरभ वन विहार काे काेराेना संक्रमण के कारण बंद रखा गया है। इसमें कृत्रिम झील का पानी भी खाली करके सफाई की गई है।

वन विहार की पुर्नस्थापना का कार्य लगभग पूरा हाे चुका है। लेकिन वन विहार में बिखरी रेत बजरी पूरी तरह से हटाई नहीं गई है। मुख्य गेट के सुंदरीकरण काे लेकर भी बहुत काम करना शेष है। न्यूगल खड्ड की बाढ़ से साैरभ वन विहार काे सुरक्षित करने के लिए सुरक्षा दीवार का कार्य युद्ध स्तर पर चला है। इसे बरसात के माैसम से पहले पूरा करने का प्रयास जलशक्ति विभाग कर रहा है।

यहां बता दें कि जुलाई 2018 व 2019 में न्यूगल खड्ड में आई बाढ़ ने सौरभ वन विहार में काफी नुकसान पहुंचाया था। सौरभ वन विहार पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। अब यहां आधुनिक टेंट, ट्री हट्स स्थापित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल शक्ति विभाग के माध्यम से सौरभ वन विहार को बाढ़ से बचाने के लिए 6.50 करोड़ रुपये से रिटेनिंग दीवार लगाई जा रही है। खड्ड के बहाव काे सुगम बनाने के लिए जेसीबी मशीनें बीच से मलवा हटाने में जुटी हुईं हैं।

वन विभाग पालमपुर के डीएफओ डाक्‍टर नितिन पाटिल ने बताया कि काेराेना के चलते वन विहार काे बंद रखा गया है। जनता की मांग पर साेमवार काे इसे खाेल दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी