Himachal By Election 2021: उपचुनाव की घोषणा होते ही शिमला से दिल्ली लौटे सोनिया व राहुल गांधी

Himachal By Election 2021 देश में 30 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान होते ही कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शिमला से दिल्ली लौट गए हैं। सोनिया गांधी बीते 20 सितंबर को छुट्टियां मनाने शिमला पहुंची थी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 11:46 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 12:29 PM (IST)
Himachal By Election 2021: उपचुनाव की घोषणा होते ही शिमला से दिल्ली लौटे सोनिया व राहुल गांधी
उपचुनाव का ऐलान होते ही सोनिया गांधी व राहुल गांधी शिमला से दिल्ली लौट गए हैं।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal By Election 2021, देश में 30 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान होते ही कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शिमला से दिल्ली लौट गए हैं। सोनिया गांधी बीते 20 सितंबर को छुट्टियां मनाने शिमला पहुंची थी। शिमला के छराबड़ा स्थित वह बेटी प्रियंका वाड्रा के घर पर रुकी हुई थीं। राहुल गांधी भी 20 सितंबर को शिमला आए थे। दो दिन रुकने के बाद वह वापस दिल्ली लौट गए थे। इसके बाद वह दोबारा शिमला आए थे। मंगलवार सुबह 10:26 बजे सोनिया गांधी व राहुल गांधी छराबड़ा से वाया सड़क मार्ग चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। चंडीगढ़ से दिल्ली तक वह हवाई मार्ग से गए। पूरा गांधी परिवार छुट्टियां मनाने के लिए आया हुआ था। सोनिया गांधी से पहले प्रियंका वाड्रा अपने परिवार के साथ शिमला आई हुई थी। गांधी परिवार का यह निजी दौरा था। ऐसे में पार्टी का कोई भी सदस्य उनसे मिलने छराबड़ा नहीं गया।

यह भी पढ़ें: Himachal By Election: हिमाचल में उपचुनाव की घोषणा, मंडी संसदीय क्षेत्र सहित तीन हलकों में 30 अक्‍टूबर को होगा मतदान

उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

हिमाचल में मंडी संसदीय सीट के अलावा तीन विधानसभा सीट (अर्की, जुब्बल कोटखाई और फतेहपुर) पर उप चुनाव होना है। कांग्रेस पार्टी ने चुनावों के लिए कमर कस ली है। मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश में हो रहे बेरोजगारों के साथ अन्याय और सरकारी नौकरियों में बाहरी लोगों की नियुक्तियों के विरोध में धरना प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में यह प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यालय में चुनावों की तैयारियों को लेकर मंथन होगा। कांग्रेस दावा कर रही है कि उपचुनाव में चारों सीटों पर जीत हासिल की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Mandi By Election: भाजपा व कांग्रेस के लिए आसान नहीं मंडी का रण, बगावत से बिगड़ सकते हैं राजनीतिक समीकरण

chat bot
आपका साथी