Himachal Weather Update: प्रदेश के इन आठ जिलों में कल भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, यलो अलर्ट

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में कल यानी शुक्रवार को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। वीरवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 12:49 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 04:35 PM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश के इन आठ जिलों में कल भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, यलो अलर्ट
Himachal Weather Update: प्रदेश के इन आठ जिलों में कल भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, यलो अलर्ट

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में कल यानी शुक्रवार को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। वीरवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। लेकिन फ‍िलहाल बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कल पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा मध्‍यवर्ती इलाकों में भारी बारिश व अोलावृष्टि भी हो सकती है। प्रशासन ने ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

शुक्रवार को कांगड़ा, शिमला, मंडी, कुल्‍लू, लाहुल-स्‍पीति, सोलन व किन्‍नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी बताई जा रही है। बर्फबारी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी चेतावनी है। इन आठ जिलों में मौसम विशेषज्ञों ने यलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल स्पीति के तहत केलंग में कड़ाके की ठंड ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस क्षेत्र में सभी झीलें और घरों में पानी के नल जम गए हैं। केलंग में तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी हवाओं की वजह से 23 नवंबर तक मौसम खराब रहेगा। 24 व 25 नवंबर को मौसम साफ होने की उम्‍मीद है।

chat bot
आपका साथी