Himachal Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से लुढ़का तापमान, कल से सक्रिय होंगी पश्‍िचमी हवाएं

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर कड़े हो गए हैं। जिला कांगड़ा की धौलाधार कुल्‍लू मनाली व किन्‍नौर की चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 11:41 AM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 04:18 PM (IST)
Himachal Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से लुढ़का तापमान, कल से सक्रिय होंगी पश्‍िचमी हवाएं
Himachal Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से लुढ़का तापमान, कल से सक्रिय होंगी पश्‍िचमी हवाएं

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर कड़े हो गए हैं। जिला कांगड़ा की धौलाधार, कुल्‍लू मनाली व किन्‍नौर की चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने वीरवार से बारिश व बर्फबारी की चेतावनी जारी की थी। लेकिन मौसम ने एक दिन पहले ही तेवर दिखा दिए हैं। चोटियों पर हो रही बर्फबारी से प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। धर्मशाला के अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। चंबा में छह डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़का है।

मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने तीन दिन तक भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। मंगलवार को मंडी का न्यूनतम और अधिकतम तापमान शिमला से भी कम रहा। वहीं, धर्मशाला में अधिकतम तापमान कम दर्ज किया गया है। सोलन में भी न्यूनतम तापमान शिमला से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने 14 से 16 नवंबर तक मध्य पर्वतीय क्षेत्र शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। बताया जा रहा है पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आ रहा है। निचले व मध्‍य क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है।

chat bot
आपका साथी