बर्फ से ढका रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल, एक दिन में 1200 वाहनों को ही अनुमति, देखिए तस्‍वीरें

Rohtang Pass बर्फ से ढका रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बहाल हो गया है। दर्रे के बहाल होते ही पर्यटकों ने दस्तक देना शुरू कर दी है। दशहरा पर्व के कारण मनाली में पर्यटकों से रौनक लगी हुई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 02:55 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 02:55 PM (IST)
बर्फ से ढका रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल, एक दिन में 1200 वाहनों को ही अनुमति, देखिए तस्‍वीरें
बर्फ से ढका रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बहाल हो गया है।

मनाली, जागरण संवाददाता। Rohtang Pass, बर्फ से ढका रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बहाल हो गया है। दर्रे के बहाल होते ही पर्यटकों ने दस्तक देना शुरू कर दी है। दशहरा पर्व के कारण मनाली में पर्यटकों से रौनक लगी हुई है। एनजीटी के आदेशानुसार मनाली प्रशासन हर रोज 1200 परमिट प्राप्त पर्यटक वाहन ही रोहतांग भेज रहा है। शनिवार को बर्फबारी से रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बंद हो गया था, जिसे बीआरओ ने बहाल कर लिया है।

रोहतांग दर्रे पर बीते दिनों ढाई फीट तक बर्फबारी हुई है। इस कारण अब यहां बर्फ के ढेर लग गए हैं। बर्फीली वादियों में घूमने के लिए पर्यटक काफी उत्‍साहित हैं। पहले दिन वीरवार को पर्यटकों की खूब भीड़ उमड़ी। रोहतांग दर्रा इस वक्‍त सैलानियों की पहली पसंद बना हुआ है। अटल टनल रोहतांग के आसपास भी बर्फ गिरी है, लेकिन पर्यटक रोहतांग दर्रे को ज्‍यादा तवज्‍जो दे रहे हैं।

वीरवार सुबह ही पर्यटकों का रोहतांग पहुंचना शुरू हो गया। मौसम साफ होने के कारण दर्रे में खिली धूप के बीच पर्यटक साहसिक खेलों का आनंद ले रहे हैं। रोहतांग के बहाल होने से पर्यटन स्थल मढ़ी में भी रौनक बढ़ गई है। पर्यटन स्थल मढ़ी में भी साहसिक खेलों की धूम शुरू हो गई है।

रोहतांग बहाल होने से मंदी की मार झेल रहे स्थानीय कारोबारियों को भी राहत मिली है। रोहतांग दर्रे में फोटोग्राफरों का भी काम चल पड़ा है। बर्फ़बारी के बाद पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है।

एसडीएम मनाली डाक्टर सुरेंद्र ठाकुर ने कहा रोहतांग दर्रा बहाल कर लिया गया है। आज सभी पर्यटक रोहतांग पहुंचे हैं। हर रोज 1200 पर्यटक वाहन रोहतांग भेजे जा रहे हैं। उन्‍होंने पर्यटकों से बर्फ के बीच सावधानी पूर्वक वाहन चलाने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें: धूमल के हनुमान रहे राकेश पठानिया फतेहपुर में जयराम ठाकुर के बने सारथी, ट्विटर पर दिया यह हैशटैग

यह भी पढ़ें: गनोह कामधेनु गोशाला में दीपावली के लिए तैयार किए जा रहे गोबर के दीये, पांच रुपये का दीया भी है खास

chat bot
आपका साथी