Fire Incident in Kinnaur : किन्नौर के रामनी गांव में आग की भेंट चढ़े छह घर व एक बोध मंदिर

किन्नौर जिला की उपतहसील टापरी के तहत रामनी गांव में बुधवार दोपहर करीब दो बजे कृष्ण कुमार के घर में अचानक आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसके आसपास छह घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 06:59 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 06:59 PM (IST)
Fire Incident in Kinnaur : किन्नौर के रामनी गांव में आग की भेंट चढ़े छह घर व एक बोध मंदिर
किन्‍नौर में आग की भेंट चढ़े छह घर। जागरण

रिकांगपिओ, संवाद सहयोगी। किन्नौर जिला की उपतहसील टापरी के तहत रामनी गांव में बुधवार दोपहर करीब दो बजे कृष्ण कुमार के घर में अचानक आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसके आसपास छह घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं एक बोध मंदिर (गोनपा) भी आग की चपेट में आ गया है। इस अग्निकांड के कारण लाखों की संपत्ति को नुकसान हुआ है। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनी गांव के उपप्रधान अनिल कुमार नेगी ने सूचना दी कि रामनी गांव के कुछ घरों में आग लगी है। आग की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की क्यूआरटी, फायर की टीम, पुलिस, राजस्व विभाग, जेएसडब्ल्यू की सुरक्षा टीम मौके पर रवाना हुए। मौके पर पहुंची सुरक्षा टीम व स्थानीय लोगों की ओर से कृष्ण कुमार सहित आसपास के अन्य घरों में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं पानी की कमी के चलते आग को काबू करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबसे पहले आग कृष्ण कुमार के घर में लगी थी, इसके साथ लगते अन्य पांच छह घरों में भी आग फैल गई। इसमें कृष्ण, जवाहर, शमशेर, जनकराज, विनोद, कृष्ण देवी, वीरभद्र, केदाराम, अशोक कुमारी, पदम ङ्क्षसह और सतीश कुमार के मकान आग की जद में आ गए। वहीं, बचाव दल द्वारा अन्य घरों को आग से बचाव की पूरी कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि आग के चपेट में आए मकान के सभी व्यक्ति एक ही खानदान से संबंध रखते हैं। फिलहाल आग की घटना किस कारण से हुई इसकी सही जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। वहीं प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दमकल विभाग, पुलिस की टीम व स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी