पुरानी पेंशन बहाली के धर्मशाला में धरना

जागरण संवाददाता धर्मशाला पुरानी पेंशन बहाली के लिए जिला मुख्यालय में न्यू पेंशन स्कीम कर्मचा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:20 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:20 AM (IST)
पुरानी पेंशन बहाली के धर्मशाला में धरना
पुरानी पेंशन बहाली के धर्मशाला में धरना

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : पुरानी पेंशन बहाली के लिए जिला मुख्यालय में न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। जिलेभर से जुटे कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि अगर उनकी पेंशन बहाल नहीं की जाती है तो यह आंदोलन उग्र रूप धारण करेगा।

एनपीएस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मन्हास की अध्यक्षता में न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों ने अन्य सभी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरने में भाग लिया गया। इस अवसर पर कांगड़ा जिला अध्यक्ष राजिन्दर मन्हास ने कहा कि अगर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती है तो जल्द पूरे हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन को और तेज कर देंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पिछले पांच साल से पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई को लड़ रहे हैं, लेकिन सरकार लगातार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है।

उन्होंने कहा कि अगर शपथ लेने के बाद एक विधायक व सांसद पेंशन का हकदार हो जाता है तो जो एक कर्मचारी अपना सारा जीवन सरकारी सेवा में लगा देता है उसको पेंशन क्यों नहीं मिलती है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कर्मचारियों की मांग को नहीं माना गया तो जल्द हिमाचल प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को मजबूरन कलम छोड़ आंदोलन की तरफ जाना पड़ेगा। इस मौके पर एनपीएस कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और मुख्य संयोजक नरेश ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी का सेवानिवृत्त होने के बाद परिवार का गुजर-बसर करना बहुत ही मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों की यह एक ही मांग है, जिसे सरकार को बहुत जल्द पूरा कर देना चाहिए अन्यथा कर्मचारी को विवश होकर आंदोलन की राह पर जाना होगा, जिसकी जिम्मेदार सरकार खुद होगी।

इस मौके पर न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरव वैद्य, राज्य मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, महिला विग राज्य महासचिव ज्योतिका मेहरा, राज्य उप अध्यक्ष अजय राणा, महिला विग की जिला अध्यक्षा पवन राणा, महिला विग की राज्य उपाध्यक्ष मोनिका राणा, राज्य संगठन सचिव पूजा सभरवाल, जिला कांगड़ा की मीडिया प्रभारी अलका गिल, जिला कांगड़ा के महासचिव अनीश धीमान, कोषाध्यक्ष बिरेश भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष पराशर, कांगड़ा आइटी हेड कमल ठाकुर, सह सचिव दलीप चंद, अंकुर शर्मा, उपाध्यक्ष डाक्टर विकास नंदा, राकेश रिहालिया, अजय सिपहिया, नरिदर कुमार सहित जिला कांगड़ा के सभी ब्लाकों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी