तस्‍वीरें: श्रीराम मंदिर भूमि पूजन की वेला पर गली-गली गूंज रहे राम भजन, प्रभात फेरी में प्रभु की झलक

Shri Ram Temple श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्‍या में हो रहे भूमि पूजन की खुशी में प्रदेशभर में गली-गली राम भजनों से माहौल भ‍क्‍त‍िमय हो गया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:52 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 01:41 PM (IST)
तस्‍वीरें: श्रीराम मंदिर भूमि पूजन की वेला पर गली-गली गूंज रहे राम भजन, प्रभात फेरी में प्रभु की झलक
तस्‍वीरें: श्रीराम मंदिर भूमि पूजन की वेला पर गली-गली गूंज रहे राम भजन, प्रभात फेरी में प्रभु की झलक

कांगड़ा, जेएनएन। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्‍या में हो रहे भूमि पूजन की खुशी में प्रदेशभर में गली-गली राम भजनों से माहौल भ‍क्‍त‍िमय हो गया है। हिंदू धर्म के लोग इस आयोजन को उत्‍सव की तरह मना रहे हैं। त्रिगर्त दिव्य योग साधना आश्रम पुराना कांगड़ा के योग गुरु रण्जीत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने महिलाओं व बच्‍चों सहित सुबह चार बजे प्रभात फेरी निकाली। राम भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के भव्य-मंदिर की पुनर्स्थापना की आधारशिला एवं भूमिपूजन पर समस्त पुराना कांगड़ा राम नाम के जयकारों से गूंज उठा।

भजन कीर्तन के साथ लोगों ने आनंद उठाते हुए रामभक्तों को रामराज्य स्थापित होने की शुभकामनाएं दी। रणजीत सिंह योगी ने कहा बुधवार को सभी प्रभु रामभक्‍त अपने-अपने घरों में घी के पांच दीपक जलाएंगे। अगर किसी के पास दीपक नहीं होंगे तो उनको आश्रम की तरफ से दीपक बांटे जाएंगे। करीब तीन घंटे चली प्रभात फेरी में राम की भूमिका में शाम्भवी, सीता की भूमिका में समृद्धि तथा वरुण हनुमान के रोल में लोगों को रोमांचित कर रहे थे।

इस शुभ मौके पर पुराना कांगड़ा किले से लेकर बाजार से गुजरते हुए पुराना कांगड़ा रोड पर स्थित माता श्रीबज्रेश्वरी देवी मंदिर की सीढ़ियों तक प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान प्रभु श्रीराम की स्तुति, हनुमान चालीसा का गुणगान किया गया। इस मौके पर इंजीनियर चंद्रभूषण मिश्रा, पूर्व प्राधानाचार्य रमेश कुमार तथा रमेश भरमौरी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

जिला मंडी के सुकेत व्यापार मंडल सुंदरनगर की ओर से श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ मौके पर भोजपुर बाजार ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं ने सुबह से ही भजन कीर्तन शुरू कर दिया।

उपमंडल थुनाग में समाजसेवी और संघ प्रचारक कमल राणा की अगुवाई में विश्‍व हिंदू परिषद और संघ के कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर निर्माण के मौके पर व्यापार मंडल के साथ मिलकर 11 किलो लड्डू बांटे। पूरे बाजार में भगवा पताका फहराया।

chat bot
आपका साथी