जवाली की काव्या की लिखी कहानी पर बनी लघु फिल्म द पिल्लो, 20 फरवरी को होगी रिलीज

जिला कांगड़ा के जवाली क्षेत्र की दिव्यांग बेटी काव्या वर्षा एक के बाद एक मुकाम हासिल करती जा रही है। काव्या वर्षा आज एक ऐसे मुकाम पर हैं जिससे हर कोई परिचित है। उनके द्वारा लिखी गई कविताएं आज पूरे विश्व में पसंद की जा रही हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 10:37 AM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 10:37 AM (IST)
जवाली की काव्या की लिखी कहानी पर बनी लघु फिल्म द पिल्लो,  20 फरवरी को होगी रिलीज
काव्या वर्षा द्वारा लिखित कविताएं पूरे विश्व में पसंद की जा रही हैं।

डाडासीबा, जेएनएन। जिला कांगड़ा के जवाली क्षेत्र की दिव्यांग बेटी काव्या वर्षा एक के बाद एक मुकाम हासिल करती जा रही है। काव्या वर्षा आज एक ऐसे मुकाम पर हैं जिससे हर कोई परिचित है। उनके द्वारा लिखी गई कविताएं आज पूरे विश्व में पसंद की जा रही हैं।

इसके साथ साथ काव्या वर्षा ने कहानी लेखन एवं गीत लिखने में भी महारत हासिल की है। कोरोना व लाइफ की अपार सफलता के बाद अब काव्या वर्षा द्बारा  लिखी कहानी पर एक और लघु फ़िल्म लगभग बनकर तैयार हो चुकी है जो अगामी 20 फरवरी को फ़िल्म रीलीज़ हो रही है। इस फ़िल्म का नाम है "द पिल्लो" एक बहुत ही मार्मिक विषय पर बनी यह फ़िल्म समाज के एक ऐसे दर्द को बयां करती है, जिसे हर कोई बड़े करीब से महसूस कर सकता है।

इसका निर्देशन किया है एकलव्य सेन जो कि काफी समय से फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में कार्य कर रहें हैं। इसको प्रोड्यूस किया है आशीष वशिष्ठ ने अपने प्रोडक्शन टीएच बैक बेंचर के बैनर तले और उनकी दोनों बेटियां इसमें अभिनय कर रही हैं। स्वाति और इशिता दोनों ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने  जा रही हैं। अब सबको 20 फरवरी के इंतज़ार है। काव्या वर्षा ने कहा कि उनकी लिखी और भी फिल्में और गानों पर काम इस साल शुरू हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि 2020 कोरोना की वजह से काफी चुनौती पूर्ण रहा लेकिन अब धीरे धीरे फिर सब सामान्य होने लगा है और फिर से उन्होंने काम शुरू कर दिया है।

chat bot
आपका साथी