निशानेबाजों के लिए खुशखबरी, जिलास्तरीय ट्रायल व प्रतियोगिता छह और सात फरवारी को Kangra News

Shooting Competition जिला कांगड़ा के निशानेबाजों के लिए खुशखबरी है। जिला रायफल एसोसिएशन की ओर से जिलास्तरीय ट्रायल व प्रतियोगिता छह फरवरी से सात फरवरी तक गुम्मर में होगी। यहां चुने जाने वाले खिलाड़ी राज्यस्तरीय स्पर्धा में भाग ले सकेंगे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 03 Feb 2021 10:14 AM (IST) Updated:Wed, 03 Feb 2021 10:14 AM (IST)
निशानेबाजों के लिए खुशखबरी, जिलास्तरीय ट्रायल व प्रतियोगिता छह और सात फरवारी को Kangra News
जिला रायफल एसोसिएशन की ओर से जिलास्तरीय ट्रायल व प्रतियोगिता छह फरवरी से सात फरवरी तक गुम्मर में होगी

धर्मशाला, जेएनएन। जिला कांगड़ा के निशानेबाजों के लिए खुशखबरी है। जिला रायफल एसोसिएशन की ओर से जिलास्तरीय ट्रायल व प्रतियोगिता छह फरवरी से सात फरवरी तक गुम्मर में होगी। यहां चुने जाने वाले खिलाड़ी राज्यस्तरीय स्पर्धा में भाग ले सकेंगे। राज्यस्तरीय स्पर्धा 13 फरवरी से 15 फरवरी तक सिरमौर जिला के नाहन में आयोजित की जा रही है। अधिक जानकारी कांगड़ा जिला रायफल एसोसिएशन के महासचिव राणा विजय सिंह से संपर्क कर सकते हैं।

विजय राणा ने बताया जिला कांगड़ा के सभी निशानेबाजों व नए प्रतिभागियों को इस संबंध सूचित किया है। जिला कांगड़ा रायफल एसोसिएशन ने जिलास्तरीय ट्रायल व चैंपियनशिप छह से सात फरवरी को गुम्मर में तय की है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 13 फरवरी से 15 फरवरी तक नाहन जिला सिरमौर में होनी है। उसमें जिला की भागीदारी सुनिश्चित होगी। प्रतिभागी को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाणपत्र व प्रवेश शुल्क लाना होगा। कोविड-19 गाइडलाइन की अनुपालना करना दो गज शारीरिक दूरी और मास्क पहना जरूरी है।

chat bot
आपका साथी