शिमला व्यापार मंडल चुनाव : नए सिरे से होंगे चुनाव, समिति गठित

शिमला व्यापार मंडल के चुनावों को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। रविवार को शिमला व्यापार मंडल की आम सभा की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से हुए चुनाव को पूरी तरह खारिज कर दिया। कर्मचारियों ने नए सिरे से चुनाव करवाने की मांग प्रमुखता से उठाई।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 08:43 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 08:43 PM (IST)
शिमला व्यापार मंडल चुनाव : नए सिरे से होंगे चुनाव, समिति गठित
नए सिरे से होंगे शिमला व्यापार मंडल चुनाव । जागरण आर्काइव

शिमला, जागरण संवाददाता। शिमला व्यापार मंडल के चुनावों को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। रविवार को शिमला व्यापार मंडल की आम सभा की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से हुए चुनाव को पूरी तरह खारिज कर दिया। कर्मचारियों ने नए सिरे से चुनाव करवाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके बाद चुनाव समिति का गठन किया गया। इसका अध्यक्ष रमेश चोजड को बनाया गया है। उन्हें अधिकृत किया गया है कि वह जल्द ही चुनाव समिति बनाकर चुनावी प्रक्रिया को आगे करें।

बैठक में कंवलजीत ङ्क्षसह ने प्रस्ताव रखा कि जब तक चुनावी प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक व्यापार मंडल की अस्थायी कमेटी का गठन किया जाए। सभा की सहमति से संजीव ठाकुर की अध्यक्षता में व्यापार मंडल की अस्थायी कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी का उपाध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, महामंत्री संदीप सूद, सह सचिव अभिमन्यू भागड़ा, कोषाध्यक्ष राज किशोर गुप्ता को बनाया गया। संजीव ठाकुर ने कंवलजीत ङ्क्षसह को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह अस्थायी कमेटी जल्द से जल्द चुनाव प्रक्रिया को शुरू करने से लेकर नए सिरे से चुनाव करवाने के निर्णय का स्वागत किया।

चुनाव समिति के अध्यक्ष रमेश ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनावों के जरिए ही व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया जाता रहा है। इस बार बिना चुनाव करवाए गए हैं। चंद लोगों ने व्यापार मंडल का गठन कर दिया, जो शहर के कारोबारियों को मंजूर नहीं है। कारोबारी पहले से ही चुनाव करवाने की मांग कर रहे थे और जिसके बाद व्यापार मंडल द्वारा चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई और 19 कारोबारियों ने नामांकन भरे लेकिन बंद कमरे में ही बिना किसी से बात किए ही कुछ लोगों को ही अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर चुन लिया गया जो मंजूर नहीं।

chat bot
आपका साथी