मारंडा में शांति शर्मा बने लक्ष्मी नारायण शिरडी साई सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष

साई सेवा ट्रस्ट (पंजीकृत) साई निकेतन मारंड़ा की ओर से लक्ष्मी नारयण शिरड़ी साई धाम मंदिर मारंड़ा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष शांति शर्मा ने बताया कि कथाव्यास शिवा शंकर दास महाराज ने अपने प्रवचनों से भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 12:19 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 12:19 PM (IST)
मारंडा में शांति शर्मा बने लक्ष्मी नारायण शिरडी साई सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष
लक्ष्मी नारयण शिरडी साई धाम मंदिर मारंडा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया।

पालमपुर, संवाद सहयोगी। साई सेवा ट्रस्ट (पंजीकृत) साई निकेतन मारंडा की ओर से लक्ष्मी नारायण शिरडी साई धाम मंदिर मारंडा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष शांति शर्मा ने बताया कि कथाव्यास शिवा शंकर दास महाराज ने अपने प्रवचनों से भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। भक्तों की पहले इतनी भीड़ कभी नहीं हुई।

कथा समापन पर 400 के करीब भागवत व सनातन धर्म प्रेमीजनों ने भाग लेकर मारंडा को भक्ति मय बना दिया। सनातन धर्म प्रेमीजनों ने दिल खोल कर दान दिया। साई सेवा ट्रस्ट के सथापना सदस्य रामप्रसाद उपाध्याय परिवार ने स्वर्गीय लक्ष्मी शर्मा पत्नी रामप्रसाद की यादगार मे एक लाख 21 हजार रुपये भगवान राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमानजी की मूर्ति के लिये, 31 हजार रुपये भागवत एवं भंडारा के लिए दिए। साई सेवा ट्रस्ट के स्थापना सदस्य बाबू विशनदास सूद की यादगार में उनकी धर्मपत्नी कमला सूद ने ट्रस्ट को 51 हजार रुपये दिए। डा. राम कुमार ने 5100 रुपये ट्रस्ट को दिए।

भगवान लट्टू गोपाल (बालगोपाल कृष्ण) हिमाचल प्रदेश का पहला मंदिर साई सेवा ट्रस्ट बना रहा हैं। उसके लिए गोवर्धन पठानिया ने 25 हजार रुपये दिए और मंदिर निर्माण का जो भी खर्चा आएगा देने की सहमति दी। जिसकी प्राणप्रतिष्ठा नवंबर माह में करवा दी जाएगी। बाकी आए हुए भक्तों ने भी 35 हजार रुपये के करीब ट्रस्ट को दान दिया। साई सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष शांति शर्मा व सभी ट्रस्ट सदस्यों ने सनातन धर्म भक्तों का आभार धन्यवाद किया। साई सेवा ट्रस्ट पंजीकृत की बैठक में कुछ सदस्यों को नई जिम्मेदारियां दी गई ओर कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। आज की बैठक में निम्न कार्यकारणी एवं पदाधिकारी बनाए गए।

इस दौरान ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें शांति स्वरूप का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा राजेंद्र शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेंद्र ठाकुर को उपाध्यक्ष, विजय कटोच को मुख्य सलाहाकार, गोवर्धन पठानिया सलाहकार, अनिल शर्मा सचिव, नरेंद्र गौतम लेखाकार, अजय शर्मा कोषाध्यक्ष, डा. कुलदीप मिश्रा सचिव व संस्कृति कार्यक्रम सदस्यों में सुशील उपाध्याय, पुरषोत्तम कटोच, जगो राम शर्मा, संजू शर्मा, सुमन शर्मा, सुनीता राणा व आरके राजिंद्र को शामिल किया गया।

chat bot
आपका साथी