शांता कुमार बोले, श्रीराम मंदिर निर्माण के इतिहास में पालमपुर अंतिम कड़ी, मस्‍जिद पर कही यह बात

Ram Temple वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार ने कहा श्रीराम मंदिर मामले के पांच सौ सालों के इतिहास में रोटरी भवन पालमपुर का अहम स्थान है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 04:39 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 04:39 PM (IST)
शांता कुमार बोले, श्रीराम मंदिर निर्माण के इतिहास में पालमपुर अंतिम कड़ी, मस्‍जिद पर कही यह बात
शांता कुमार बोले, श्रीराम मंदिर निर्माण के इतिहास में पालमपुर अंतिम कड़ी, मस्‍जिद पर कही यह बात

पालमपुर, शारदाआनंद गौतम। वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार ने कहा श्रीराम मंदिर मामले के पांच सौ सालों के इतिहास में रोटरी भवन पालमपुर का अहम स्थान है। राम मंदिर निर्माण की अंतिम कड़ी में जो महत्वपूर्ण निर्णय पालमपुर में लिया गया उसने पूरे आंदोलन को शक्ति दी और यह अंजाम तक पहुंचा। बुधवार को रोटरी भवन पालमपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने यह उदगार व्यक्त करते हुए कहा राम मंदिर आंदोलन की आखिरी कड़ी यहीं से आरंभ हुई थी। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में श्रीराम मंदिर बनाने का संकल्प और इसे आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण रणनीति को शीर्ष नेतृत्व ने यहीं अंजाम दिया था।

भाजपा नेता शांता कुमार ने बताया सोमनाथ से अयोध्या तक रथयात्रा को निकाले जाने और उसके बाद जो भी घटनाक्रम घटित हुआ, वह देश के इतिहास में दर्ज हो गया। हिमाचल में मेरी सरकार गिरी लेकिन उसकी चिंता नहीं की। इस यज्ञ में जिन-जिन लोगों ने काम किया। अपना बलिदान दिया और कार्य को महत्वपूर्ण अंजाम तक पहुंचाया। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि इस कार्य में भूमिका निभाई। 

इससे पूर्व प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर और जिलाध्यक्ष हरि दत्त शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डाॅक्टर शिव कुमार शर्मा  और शांता कुमार को सम्मान स्वरूप अंगोछा भेंट करते हुए फूलों को गुलदस्ता प्रदान किया। पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा व दूलो राम, कर्मचारी प्रकोष्ठ के घनश्‍याम शर्मा, पालमपुर प्रभारी विशाल चौहान, पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनय शर्मा समेत चारों मंडलों के अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के अध्यक्ष प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शांता कुमार ने कहा राम मंदिर में राजनीति का कोई सवाल नहीं है। श्रीराम केवल धार्मिक इंसान नहीं है बल्कि राष्ट्र पुरूष हैं। राम पूरे देश के हैं, यह राष्ट्रीय काम था। राम मंदिर निर्माण पर कोई राजनीति नहीं है। उन्होंने मुस्लिम नेता ओवैसी के बयान को लेकर कहा कि वह किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते हैं। वहां भव्य राम मंदिर बन रहा है। मुझे खुशी  है कि वहां पर अलग से मस्जिद भी बन रही है।

chat bot
आपका साथी