शांता कुमार ने किया पंकज व्यास के काव्य संग्रह का विमोचन, 44 कविताओं को किया है शामिल

Shanta Kumar Released poetry भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने सोमवार को जल शक्ति विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता पंकज व्यास के काव्य संग्रह मृगतृष्णा का विमोचन किया। इस काव्य संग्रह में 44 कविताओं को शामिल किया गया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 12:10 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 12:10 PM (IST)
शांता कुमार ने किया पंकज व्यास के काव्य संग्रह का विमोचन, 44 कविताओं को किया है शामिल
शांता कुमार ने सोमवार को जलशक्ति विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता पंकज व्यास के काव्य संग्रह मृगतृष्णा का विमोचन किया।

पालमपुर, जेएनएन। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने सोमवार को जल शक्ति विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता पंकज व्यास के काव्य संग्रह मृगतृष्णा का विमोचन किया। इस काव्य संग्रह में 44 कविताओं को शामिल किया गया है। काव्य संग्रह में मौजूदा व्यवस्था व कोरोना काल के दौर को कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया है। इस मौके पर शांता कुमार ने कहा यह बहुत बढ़िया प्रयास है कि कविता पाठ के माध्यम से अपनी बात कही गई है। उन्होंने इस मौके पर पंकज व्यास को बधाई दी और आगे भी इसी तरह से लेखन में बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस काव्य संग्रह का सभी जगह स्वागत होगा। पंकज व्यास जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में पालमपुर में कार्यरत हैं। पंकज व्यास ने कहा यह उनकी पहली पुस्तक है‌। पंकज व्यास मूल रूप से पंचरुखी के बंड बिहार के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय योल कैंट व शिमला से हुई। इसके बाद उन्होंने राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा व पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

chat bot
आपका साथी