शांता कुमार की आत्‍मकथा निज पथ का अविचल पंथी का 23 फरवरी को होगा विमोचन, दिखेगा राजनीतिक जीवन

Shanta Kumar Auto Biography पूर्व मुख्यमंत्री एवं साहित्यकार शांतार कुमार की हाल ही में किताबघर प्रकाशन दिल्ली से प्रकाशित आत्मकथा निज पथ का अविचल पंथी का विमोचन आगामी 23 फरवरी को होगा। निज पथ का अविचल पंथी राजनेता एवं साहित्यकार शांता कुमार की आत्म-कथा है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 01:17 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 01:17 PM (IST)
शांता कुमार की आत्‍मकथा निज पथ का अविचल पंथी का 23 फरवरी को होगा विमोचन, दिखेगा राजनीतिक जीवन
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं साहित्यकार शांतार कुमार।

पालमपुर, जेएनएन। Shanta Kumar Auto Biography, पूर्व मुख्यमंत्री एवं साहित्यकार शांतार कुमार की हाल ही में किताबघर प्रकाशन दिल्ली से प्रकाशित आत्मकथा "निज पथ का अविचल पंथी" का विमोचन आगामी 23 फरवरी को होगा। दिल्ली के कांस्टिट्यूशनल क्लब में शाम 5:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी, वरिष्‍ठ पत्रकार प्रभु चावला की उपस्थिति में होगा। निज पथ का अविचल पंथी राजनेता एवं साहित्यकार शांता कुमार की आत्म-कथा है। पुस्तक में शांता कुमार ने अपने सक्रिय राजनीतिक जीवन के छह दशकों का विवरण अत्यंत बेबाकी से प्रस्तुत किया है। शांता कुमार विभिन्‍न मुद्दों पर बेबाकी से राय रखने के लिए जाने जाते हैं। इस पुस्‍तक में शांता कुमार के राजनीतिक जीवन के मीठे व कड़वे अनुभव जनता के सामने आएंगे।

chat bot
आपका साथी