धर्मपुर की बिंगा पंचायत में 70 वर्षीय महिला ने निगल लिया जहरीला पदार्थ

Himachal Crime News उपमंडल धर्मपुर की पंचायत बिंगा के ललाणा गांव की एक बुजुर्ग महिला ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। ललाणा गांव की 70 वर्षीय महिला के बाजू में दर्द थी। उसने दर्द से राहत पाने के लिए दवा के बजाय जहरीला पदार्थ निगल लिया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:38 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:38 AM (IST)
धर्मपुर की बिंगा पंचायत में 70 वर्षीय महिला ने निगल लिया जहरीला पदार्थ
धर्मपुर की पंचायत बिंगा के ललाणा गांव की एक बुजुर्ग महिला ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया

धर्मपुर, सहयोगी सहयोगी। Himachal Crime News, जिला मंडी के उपमंडल धर्मपुर की पंचायत बिंगा के ललाणा गांव की एक बुजुर्ग महिला ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। ललाणा गांव की 70 वर्षीय महिला के बाजू में दर्द थी। उसने दर्द से राहत पाने के लिए दवा के बजाय जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल धर्मपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देख मेडिकल कालेज हमीरपुर रेफर कर दिया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, चिकित्‍सकों की टीम महिला की कड़ी निगरानी में उपचार कर रही है। एएसआइ अजय राणा ने घटना की पुष्टि की है।

ब्यास नदी में शव मिला, नहीं हो पाई पहचान

कुल्लू। कुल्लू में ब्यास नदी के किनारे एक महिला का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव 15 से 20 दिन पुराना लग रहा है और महिला की उम्र करीब 40 वर्ष तक है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि शव को क्षेत्रीय अस्पताल में रखा गया है।

घास काटते गिरने से व्यक्ति की मौत

कुल्लू। जिला कुल्लू के भुंतर थाना के तहत एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। उसकी पहचान 44 वर्षीय रोशन लाल पुत्र स्व. नीरत सिंह गांव दाड़ी, डाकघर सचानी के रूप में हुई। स्वजन ने बताया कि रोशन सुबह घास काटने गया था। इस बीच उसका पैर फिसला और वह खाई में गिरकर घायल हो गया। उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

सड़क के किनारे व्यक्ति का शव मिला

ऊना। बंगाणा तहत पड़ते समूर गांव में सड़क के किनारे एक व्यक्ति मृतक मिला है। मृतक की पहचान सतीश कुमार पुत्र करतार सिंह गांव मदनपुर के रूप में हुई है। पता चला है कि मृतक शिमला में कार्य करता था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाना बंगाणा को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को मृतक के शरीर पर किसी तरह की चोट का निशान नहीं मिला है।

chat bot
आपका साथी