घर की छत पर खेलते-खेलते नीचे गिरा सात साल का बच्‍चा, पीजीआइ में उपचार के दौरान मौत

जिला ऊना के संतोषगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड नंबर सात में किराये के मकान में रह रहे अन्य राज्य के परिवार में एक सात वर्षीय बच्‍चे की छत से गिरने का कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलते वक्त यह हादसा पेश आया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 09:25 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 09:25 AM (IST)
घर की छत पर खेलते-खेलते नीचे गिरा सात साल का बच्‍चा, पीजीआइ में उपचार के दौरान मौत
संतोषगढ़ में सात वर्षीय बच्‍चे की छत से गिरने का कारण मौत हो गई।

ऊना, जागरण संवाददाता। Child Fell down from Roof, जिला ऊना के संतोषगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड नंबर सात में किराये के मकान में रह रहे अन्य राज्य के परिवार में एक सात वर्षीय बच्‍चे की छत से गिरने का कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलते वक्त यह हादसा पेश आया। गंभीर रूप से जख्मी होने की वजह से बच्‍चे की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चांद मोहम्मद पुत्र हुसेन मोहम्मद निवासी संतोषगढ़ के रूप में हुई है। इसकी पुष्टि जिला के एसपी अर्जित सेन ने की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार बच्‍चा घर में छत पर खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलते-खेलते नीचे गिर गया जिसके बाद बच्‍चे के स्वजन तुरंत उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में गए। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जाबली में होटल कर्मी की छत से गिरने से मौत

सोलन। जिला सोलन के तहत जाबली में एक होटल कर्मी की छत से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान केनवुड रिजार्ट में वेटर का काम करने वाले सोनू निवासी मकान नंबर 3189, मौली जागरा कांप्लेक्स, चंडीगढ़ के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार ईएसआइ अस्पताल परवाणू से पुलिस थाना धर्मपुर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति को अस्पताल लाया गया है, जिसकी मौत हो चुकी है। सोनू को लेकर अस्पताल पहुंचे सुशील व वीरेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि सोनू नहाने के लिए कमरे के बाहर पानी भरने लगा तो वह अचानक नीचे गिर गया। पुलिस छानबीन में किसी ने कोई संदेह नहीं जताया है।

chat bot
आपका साथी