धर्मशाला में नए सेल्फी प्वाइंट में दिखेगी हिमाचल की झलक,सेल्फी प्वाइंट के आसपास लगाई जाएंगी मूर्तियां

धर्मशाला में नए सेल्फी प्वाइंट में हिमाचल की झलक दिखेगी। विधायक विशाल नेहरिया ने शहीद स्मारक के पास बेड़ गिरने से टूटे सेल्फी प्वाइंट को फिर से ठीक किया जा रहा है। और नए तरीके से इसे तैयार किया जा रहा है। दो माह में यह बनकर तैयार होगा।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 03:08 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 03:08 PM (IST)
धर्मशाला में नए सेल्फी प्वाइंट में दिखेगी हिमाचल की झलक,सेल्फी प्वाइंट के आसपास लगाई जाएंगी मूर्तियां
धर्मशाला में नए सेल्फी प्वाइंट में हिमाचल की झलक दिखेगी।

धर्मशलाा, जागरण संवाददाता। धर्मशाला में नए सेल्फी प्वाइंट में हिमाचल की झलक दिखेगी। विधायक विशाल नेहरिया ने शहीद स्मारक के पास बेड़ गिरने से टूटे सेल्फी प्वाइंट को फिर से ठीक किया जा रहा है। और नए तरीके से इसे तैयार किया जा रहा है। दो माह में यह बनकर तैयार होगा। इस नए सेल्फी प्वाइंट में अब न केवल कांगड़ा बल्कि हिमाचल की झलक देखने को मिलेगी। इसके लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है। अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं। विशाल नेहरिया ने कहा कि धर्मशाला की संस्कृति, हिमाचल की संस्कृति को सेल्फी प्वाइंट में दिखाएंगे। दो माह में इसे पूरा करेंगे।

धर्मशाला को और चार चांद लगेंगे। धर्मशाला को नरेंद्र मोदी को स्मार्ट सिटी दी थी। उन्होंने फैसला लिया था कि धर्मशाला को स्मार्पट बनाया जाएगा फैसला लिया था कि धर्मशाला में एक अच्छा सेल्फी प्वाइंट बनाएंगे। धर्मशाला का चार किलोमीटर लंबा यहां पर स्मार्ट रोड बन रहा है। जगह जगह पर बोर्ड लगेंगे। डिजिटल सिस्टम लगेंगे। इसके लिए डीपीअार तैयार हो चुकी है। सेल्फी प्वाइंट पर कुछ लोगों की मूर्तियां भी लगाएंगे। पक्षी जजुराना की भी एक प्रतिमाएं लगेंगी, भेड़ बकरी व कृषि संबंधित प्रतिमाएं भी यहां लगेंगी। छोटे से सेल्फी प्वाइंट में पूरे हिमाचल को दिखाने का प्रयास करेंगे। धर्मशाला के स्थानीय बाशियों को दो माह में ही इसे समर्पित किया जाएगा।

विपक्ष खुद खंडित है, इसलिए भाजपा के खिलाफ बयानबाजी कर रही कांग्रेस

विधायक विशाल नेहरिया ने सवाल के जवाब में कहा कि विपक्ष खुद खंडित है। कांग्रेस के पास कहने व करने को कुछ नहीं इस लिए बाजपा के खिलाफ बयानबाजी करके इस तरह आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में शहर व गांव में विकास हुआ है। स्मार्ट सिटी के तहत सारे कार्यों को धरातल पर ला रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र व पंचायतों में भी विकास कार्य किए जा रहे हैं। धर्मशाला की पंचायतों में पंचवटी पार्क बनाए हैं। बच्चों के पार्क बन रहे हैं। धर्मशाला विधानसभा के तहत छह घराटों को चलाया जा रहा है। प्राकृतिक तरीके से नेचुअल तौर पर आटा पीसने व निकालने बाद उसे दिया जा रहा है। न केवल शहर बल्कि गांव में भी भाजपा समान विकास करवा रही है।

chat bot
आपका साथी