सहमति से होगा चेहरों का चयन : कश्यप

जागरण संवाददाता धर्मशाला सभी की सहमति के बाद ही भाजपा चुनाव लड़ने वाले चेहरों का चयन क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 05:00 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 05:00 AM (IST)
सहमति से होगा चेहरों का चयन : कश्यप
सहमति से होगा चेहरों का चयन : कश्यप

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : सभी की सहमति के बाद ही भाजपा चुनाव लड़ने वाले चेहरों का चयन करेगी। जिसे भी प्रत्याशी बनाया जाएगा, उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता के साथ काम किया जाएगा। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने वीरवार को धर्मशाला में वार्ड प्रभारियों के साथ बैठक में कही।

बैठक में ऐसे चेहरे भी मौजूद रहे जो कि नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी से टिकट चाहते हैं। इसके अलावा कांगड़ा जिला एवं धर्मशाला मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। सुरेश कश्यप ने कहा कि पार्टी जिसे भी मैदान में उतारेगी सभी कार्यकर्ता उसके साथ मिलकर काम करेंगे। कहा कि सभी के सहयोग से नगर निगम धर्मशाला में महापौर व उपमहापौर भाजपा के होंगे। दावा किया कि 2022 में भी पार्टी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र भी दिया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि पार्टी को पंचायत व जिला परिषद के चुनाव में सफलता मिली है और इसका श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि नगर निगम चुनाव को भाजपा बड़ी गंभीरता से ले रही है। इस दौरान धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने विचार प्रकट गए। बैठक के दौरान नगर निगम चुनाव लड़ने वालों की नब्ज भी टटोली गई। कुल 17 वार्डो में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वालों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। अब तक 110 आवेदन पार्टी के पास पहुंच चुके हैं। ऐसे में अब भाजपा को माथापच्ची करनी होगी कि किस पर दाव खेला जाए। जिन वार्डों में प्रभारी तैनात किए गए हैं, उनसे भी राय ली गई है।

..................

बैठक में ये रहे मौजूद

भाजपा के प्रदेश सचिव विशाल चौहान, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, महामंत्री सचिन शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी नारायण ठाकुर व मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी समेत अन्य ने बैठक में भाग लिया।

chat bot
आपका साथी