भीड़ में रोती महिला को देख भावुक हुए सीएम, मंच पर सुना दुखड़ा

फतेहपुर की जनसभा में आंखों में आंसू लिए सिसकती एक वृद्धा पर जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत उसे अपने पास बुला लिया। 80 वर्षीय साहो देवी का दुखड़ा सुनने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ने तुरंत एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:17 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:17 PM (IST)
भीड़ में रोती महिला को देख भावुक हुए सीएम, मंच पर सुना दुखड़ा
मुख्यमंत्री से अपने बेटे की बीमारी को लेकर उनसे अपनी व्यथा बताती हुई गांव बरोह की साहो देवी।

फतेहपुर, जागरण संवाददाता। फतेहपुर की जनसभा में आंखों में आंसू लिए सिसकती एक वृद्धा पर जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत उसे अपने पास बुला लिया। 80 वर्षीय साहो देवी का दुखड़ा सुनने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ने तुरंत एक लाख रुपये देने की घोषणा की। ब्रेन ट्यूमर से पीडि़त 43 वर्षीय बेटे के इलाज के लिए महिला कई जगह गुहार लगाने के बाद यहां फरियाद सुनाने पहुंची थी, लेकिन मंच पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। फतेहपुर हलके के राजा का तालाब क्षेत्र की बरोह निवासी साहो देवी का बेटा ब्रेन ट्यूमर के कारण बीमार है। वह कई साल से बिस्तर पर है। आर्थिक तंगी के कारण वह इसका इलाज सही ढंग से नहीं करवा पा रही थी। एक मां के आंसुओं को देखकर मुख्यमंत्री का दिल पसीज गया और उन्होंने साहो देवी को मंच पर बुला लिया।

मुख्यमंत्री शनिवार को कांगड़ा जिले के फतेहपुर हलके के दौरे पर थे। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंच पर बैठ गए। मंच संचालन के साथ ही वक्ता अपनी बात रखने लगे कि इतने में मुख्यमंत्री को एक बुजुर्ग महिला मंच के नीचे कार्यकर्ताओं के साथ बैठी हुई दिखी जोकि काफी परेशान लग रही थी। मुख्यमंत्री का कुछ समय बाद इस महिला पर ध्यान गया तो वह रो भी रही थी। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग महिला को मंच पर बुलाया और उनकी पीड़ा के बारे में पूछा। साहो देवी ने बताया कि उनका एक बेटा है जो गंभीर बीमारी से पीडि़त है। घर में मां-बेटे के अलावा कोई नहीं है और न ही कमाई का कोई साधन है। बेटे के इलाज के लिए उन्हें कुछ आर्थिक मदद सरकार की ओर से मिल जाए। जनसभा के बीच इतने व्यस्त कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री ने महिला की व्यथा को सुनते ही मौके पर एक लाख रुपये इलाज के लिए स्वीकृत भी कर दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रशासन को आदेश दिया कि इस परिवार को जो भी भी मदद चाहिए, प्रदान करें।

chat bot
आपका साथी