फंदे में पति को देख महिला ने जहर निगल दी जान

संवाद सूत्र संसारपुर टैरेस संसारपुर टैरेस के साथ लगती हलेड़ पंचायत के काहनपुर के ज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 04:09 AM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 04:09 AM (IST)
फंदे में पति को देख महिला 
ने जहर निगल दी जान
फंदे में पति को देख महिला ने जहर निगल दी जान

संवाद सूत्र, संसारपुर टैरेस : संसारपुर टैरेस के साथ लगती हलेड़ पंचायत के काहनपुर के जंगल में वीरवार को फंदे में पति को देखकर महिला ने भी जहर निगलकर जान दे दी। पुलिस ने इस बाबत छानबीन शुरू कर दी है।

मंजीत कुमार सुबह करीब 9.30 बजे पशुओं को चराने जंगल में गया था। इस दौरान उसने एक पेड़ की टहनी से लटककर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक मंजीत घर नहीं लौटा तो उसकी मां तलाश के लिए जंगल में गई। मां ने बेटे को फंदे में लटका देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांववासी व स्वजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। मंजीत की पत्नी रुचि यह सदमा सहन नहीं कर सकी और उसने घर पहुंचकर जहर निगल लिया। मंजीत के पिता काम के सिलसिले में कहीं बाहर गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही वह घर लौटे। वह बहू को प्राथमिक उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही रुचि की मौत हो गई। दंपती दो बेटियां तीन वर्षीय गीतांशी व दो वर्षीय त्रिशा को छोड़ गया है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि मंजीत ने आत्महत्या क्यों की है, इसका पता नहीं चल पाया है। मंजीत कुमार दो साल दुबई में नौकरी के बाद घर लौटा था। कोरोना महामारी के कारण वर्तमान में वह प्रीमियर एल्कोवेब कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। दंपती की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

chat bot
आपका साथी