मंत्री, विधायक सेे लेकर उपाध्यक्षों का रिपोर्ट कार्ड हाईकमान को सौंपेंगे सौदान

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पंजाब हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के प्रभारी सौदान ङ्क्षसह प्रदेश के हर मंत्री विधायक से लेकर अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को सौंपेंगे। भाजपा के शिमला में हो रहे मंथन के चलते वह बुधवार को दोपहर बाद शिमला पहुंचे।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 09:57 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 09:57 PM (IST)
मंत्री, विधायक सेे लेकर उपाध्यक्षों का रिपोर्ट कार्ड हाईकमान को सौंपेंगे सौदान
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह का स्वागत करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। जागरण

शिमला, जागरण संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के प्रभारी सौदान सिंह प्रदेश के हर मंत्री, विधायक से लेकर अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को सौंपेंगे। भाजपा के शिमला में हो रहे मंथन के चलते वह बुधवार को दोपहर बाद शिमला पहुंचे। यहां आते ही उन्होंने भाजपा के विधायक, 2017 में प्रत्याशी रहे नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने इस दौरान कुछ बिंदुओं किन विधायकों ने तीन साल में क्या किया है. क्या काम है, क्या काम करने हैं। कौन से काम हैं जो नहीं हो पा रहा है। किस वजह से नहीं हुए। सरकार या संगठन किससे सहयोग नहीं मिल रहा है, पर पूरी रिपोर्ट ली। 2017 में पार्टी के प्रत्याशी रहे हर नेता से चर्चा की। इस दौरान इनसे भी खुले रूप से पूछा कि क्या कहीं काम तो नहीं रुक रहे हैं। इसी तरह से भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के नेताओं से भी चर्चा हुई। सौदान ङ्क्षसह ने सभी विधायकों से लेकर नेताओं के फीडबैक के बाद पार्टी के राज्य के आला नेताओं के साथ विस्तार से चर्चा की। जो भी फीडबैक सभी के मिला है, उसके आधार पर पूरी रिपोर्ट तैयार कर पार्टी हाईकमान को सौंपी जाएगी।

पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पीटरहाफ शिमला में उनका स्वागत किया। इसके बाद 2017 के भाजपा प्रत्याशियों के साथ हुई बैठक में उनका स्वागत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री पवन राणा, भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल व राकेश जम्वाल उपस्थित रहे।

अनुराग ठाकुर दिल्ली लौटे

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर बुधवार को दिल्ली लौट गए हैं। कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने व राष्टीय उपाध्यक्ष से मिलने के बाद वह दिल्ली लौटे हैं। इससे पहले कोर कमेटी की बैठक में दो दिन तक लगातार हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी