सरकाघाट के व्‍यक्‍त‍ि ने सोलन की महिला से किया दुष्‍कर्म, आरोपित रिश्‍ते में धर्म भाई

Physically Assaulted Woman सोलन से संबंधित एक महिला ने सरकाघाट उपमंडल के गांव बताही निवासी व्‍यक्‍त‍ि पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की शिकायत सोलन थाने में की है जिसके बाद मामला हटली थाने भेजा गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 01:32 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 01:32 PM (IST)
सरकाघाट के व्‍यक्‍त‍ि ने सोलन की महिला से किया दुष्‍कर्म, आरोपित रिश्‍ते में धर्म भाई
सोलन से संबंधित एक महिला ने सरकाघाट उपमंडल के गांव बताही निवासी व्‍यक्‍त‍ि पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

सरकाघाट, संवाद सहयोगी। जिला सोलन से संबंधित एक महिला ने सरकाघाट उपमंडल के गांव बताही निवासी व्‍यक्‍त‍ि पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की शिकायत सोलन थाने में की है, जिसके बाद मामला हटली थाने भेजा गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। आरोपित की पहचान इंद्र देव निवासी बताही के रूप में हुइ है। सोलन थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत में पीडि़त महिला ने कहा है कि उसके धर्म भाई बने इंद्र देव 18 फरवरी को उसे अपने घर ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह 19 फरवरी को अपने घर सोलन में गई तो उसने आपबीती बेटी और पति को बताई, जिसने हेल्पलाइन 112 पर काल किया।

हेल्पलाइन नंबर से निर्देश जारी होने पर महिला की शिकायत पर सोलन के महिला थाने में दुराचार का मामला दर्ज किया गया। आरोपित के सरकाघाट उपमंडल के हटली थाना क्षेत्र में घर होने के कारण सारे मामले को तथ्यों सहित सोलन पुलिस ने हटली थाने में भेज दिया। हटली पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित को हिरासत में ले लिया तथा महिला की मेडिकल जांच करवाई गई। डीएसपी चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी