जिला कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने लगाया आरोप, देहरा में निर्दलीय विधायक व भाजपा में विवाद के कारण लटक रहे विकास कार्य

भाजपा समर्थित नगर परिषद देहरा में प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति उपरांत क्षेत्र के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह व भाजपा में पनप रहे विवाद पर जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सपन सूद ने कटाक्ष किया है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 08:53 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 08:53 AM (IST)
जिला कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने लगाया आरोप, देहरा में निर्दलीय विधायक व भाजपा में विवाद के कारण लटक रहे विकास कार्य
निर्दलीय विधायक व भाजपा के विवाद पर कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सपन सूद ने कटाक्ष किया है।

देहरा, संवाद सहगयोगी। भाजपा समर्थित नगर परिषद देहरा में प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति उपरांत क्षेत्र के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह व भाजपा में पनप रहे विवाद पर जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सपन सूद ने कटाक्ष किया है। उन्होेंने आरोप लगाया कि इनकी आपसी राजनीतिक खींचतान के कारण नगर परिषद देहरा में विकास बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

उन्होंने निर्दलीय विधायक व भाजपा को एक ही थाली के चट्टे-बट्टे बताते हुए कहा की भाजपा समर्थित नगर परिषद देहरा व प्रदेश की सरकार के समर्थन में रहे निर्दलीय विधायक के मध्य राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई के कारण देहरा की विकासात्मक योजनों को गति नहीं मिल रही है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने कहा कि निर्दलीय विधायक होशियार सिंह सत्ता सुख की लालसा में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गुणगान करते हुए भूल गए है कि नगर परिषद देहरा उनके विधानसभा क्षेत्र का मुख्य अंग है।

उन्होंने कहा की शहर की प्रबुद्ध जनता आजाद विधायक के गिरगिट की तरह बदलने वाले रंगों से अच्छी तरह परिचित हो चुकी है। आजाद विधायक होशियार सिंह व नगर परिषद देहरा की नकारात्मक नीतियों क्षेत्र के विकास के लिए घातक हो गई है। चिंता प्रकट करते हुए कहा की पार्किंग की विकराल समस्या देहरा से जुड़ी हुई है। पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान स्वीकृत सरकारी कॉलेज के निर्माण करवाने की इनको कोई चिंता नहीं है। मुख्य बस अड्डा में मूलभूत समस्याओं का अम्बार है।

शहर की गलियां व सड़कें दुर्दशा के आंसू बहा रही हैं। नगर परिषद क्षेत्र के सुंदरीकरण करने को लेकर आपसी खींचतान के कारण कोई योजना लोगों को नहीं दिख रही है। ब्यास नदी के किनारे पसरी गंदगी की इनको कोई चिंता नहीं है। सपन सूद ने कहा की पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकालों के दौरान यहाँ हुए विकास कार्य ही देहरा का वजूद बनाए हुए हैं।

उन्होंने कहा की बस डिपो, मिनी सचिवालय,100 बिस्तरों का सिविल अस्पताल, उपमंडलीय आयुर्वेद अस्पताल, सेंट्रल यूनिवर्सिटी सहित की महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात देहरा को कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकाल में देकर क्षेत्र को मुख्य विकास की धारा से जोड़ने का प्रयास किया है। कांग्रेस नेता सपन सूद ने कहा की भाजपा सरकार के कार्यकाल में आजाद विधायक व नगर परिषद की अपनी खिचड़ी अलग -अलग पकने के कारण देहरा विकास कार्यों से कोसों दूर जा रहा है।

chat bot
आपका साथी