संजीव कुमार बने कांगड़ा ब्लाक जसवां परागपुर कांग्रेस अनुसूचित जाति के अध्यक्ष

धरोहर गांव गरली से ताल्लुक रखने वाले युवा संजीव कुमार को जिला कांगड़ा के ब्लाक जसवां परागपुर का कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संजीव कुमार ने कहा मेरे अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी

By Richa RanaEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 04:02 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 04:02 PM (IST)
संजीव कुमार बने कांगड़ा ब्लाक जसवां परागपुर कांग्रेस अनुसूचित जाति के अध्यक्ष
जसवां प्रागपुर ब्लाक के अनुसुचित जाति के नव नियुक्त अध्‍यक्ष संजीव कुमार।

डाडासीबा, जेएनएन। धरोहर गांव गरली से ताल्लुक रखने वाले युवा संजीव कुमार को जिला कांगड़ा के ब्लाक  जसवां परागपुर का कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संजीव कुमार की इस ताजपोशी से जहां क्षेत्रभर में अगामी विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी तो वहीं इलाके भर के  युवाओं व अन्य लोगों में  भारी उत्साह देखा जा रहा है।  

संजीव कुमार को यह ताजपोशी प्रदेश कांग्रेस पार्टी हाइकमान कुलदीप सिंह राठौर ने उनकी कार्यशैली को देखते हुए दी है। उधर नवनियुक्त अनुसूचित जाति के अध्यक्ष संजीव कुमार को जहां ताजपोशी मिलते ही इलाके में खुशी की लहर तो वहीं  संजीव कुमार ने अनुसूचित जाति के अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, प्रदेश अनुसूचित जाति अध्यक्ष यादविंदर सिंह गोमा, पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंह मनकोटिया का आभार व्यक्त किया है।

 जसवां परागपुर ब्लाक के अनुसुचित जाति के नव नियुक्त अध्‍यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि मेरे अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी हमने कांग्रेस पार्टी को संगठित करने के लिए कमर कस ली है हम साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाएंगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही अनुसूचित वर्ग के लोगों की सच्ची हितैषी है। 

chat bot
आपका साथी