ग्राम पंचायत हरिपुर में किया गया संपूर्ण सैनिटाइजेशन

हरिपुर ग्राम पंचायत प्रधान राकेश कुमार की देखरेख में हरिपुर में सैनिटाइज कार्य किया गया। इस दौरान पूरे बाजार कुएं बावड़ियां हैंडपंप वर्षा शालिका बैंक परिसर संक्रमित लोगों के घरों सहित सभी सरकारी कार्यालयों में यह कार्य किया गया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 03:00 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 03:00 PM (IST)
ग्राम पंचायत हरिपुर में किया गया संपूर्ण सैनिटाइजेशन
हरिपुर ग्राम पंचायत प्रधान राकेश कुमार की देखरेख में हरिपुर में सैनिटाइज कार्य किया गया।

बिलासपुर (कांगड़ा), जेएनएन। हरिपुर ग्राम पंचायत प्रधान राकेश कुमार की देखरेख में हरिपुर में सैनिटाइज कार्य किया गया। इस दौरान पूरे बाजार कुएं, बावड़ियां, हैंडपंप, वर्षा शालिका, बैंक परिसर, संक्रमित लोगों के घरों सहित सभी सरकारी कार्यालयों में यह कार्य किया गया। इस कार्य को करने में ग्राम पंचायत प्रधान सहित सभी पंचायत सदस्यों ने अपना योगदान किया।

 हरिपुर में प्रतिदिन संक्रमण बढ़ रहा है। इसलिए जरूरी था कि गांव में सैनिटाइज कार्य किया जाए। इस दौरान प्रधान राकेश कुमार में बताया कि यह कार्य पूर्णता ग्राम पंचायत द्वारा निजी रूप से किया गया है।इस नेक कार्य में उनका साथ उपप्रधान तथा वार्ड पंचों ने बखूबी दिया है।यह कार्य पूरे हरिपुर गांव में किया गया है तथा आगे भी जारी रहेगा।

इस अवसर पर उन्होंने गांववासियों से अपील करते हुए कहा कि जहां तक हो सके लोग अपने अपने घरों में ही सुरक्षित रहें। बहुत अधिक जरूरत पर ही घर से बाहर निकलें। मास्क का पूर्णता उपयोग करें।तथा सरकार द्वारा जारी आदेशों की पूरी तरह पालना करें।

तेजस युवा मंडल ने बंंडबिहार पंचायत काे किया सैनिटाइज

पालमपुर उपमंडल की पंचायत बंडबिहार में पंचायत उपप्रधान राजकुमार की अगुवाई में महा तेजस युवा मंडल बंडबिहार के सदस्यों की अाेर से पंचायत के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, पंचायत घर, हनुमान चौक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आटा चक्की तथा उचित मूल्य की दुकानों सहित रास्तों और अन्य दुकानों में सैनिटाइज किया गया। कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए पंचायत प्रतिनिधि ने महा तेजस युवा मंडल के सदस्यों को

सैनिटाइजर उपलब्ध करवाया और युवा मंडल ने भी अपने समाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए पंचायत बंडबिहार में सैनिटाइज किया।

युवा मंडल के सदस्यों में नवल शर्मा, ठाकुरदास, नितिन शर्मा, सुनील कुमार, राहुल कुमार, रवि कुमार व मुनीश शर्मा आदि ने बढ़ चढ़कर याेगदान दिया। युवाओं ने लोगों से अाह्वान किया है कि कोविड कर्फ्यू में अपने घरों में रहें अौर घरों से बाहर न निकलें। मास्क पहने अौर बार बार हाथों को सैनिटाइज करते रहें।

chat bot
आपका साथी