सेंट जॉन चर्च खुला पर पर्यटकों को नहीं मिलेगा प्रवेश

नववर्ष के आगाज के साथ ही दस माह से बंद पड़े मैक्लोडगंज के सेंट जॉन चर्च को शुक्रवार को खोल दिया गया। चर्च के भीतर अब भी पर्यटक नहीं जा पाएंगे। चर्च कमेटी ने बैठक कर फैसला लिया है कि पर्यटकों को भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 05:37 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 05:37 PM (IST)
सेंट जॉन चर्च खुला पर पर्यटकों को नहीं मिलेगा प्रवेश
मैक्लोडगंज स्थित सेंट जॉन चर्च का फाइल फोटो। जागरण

धर्मशाला, संवाद सहयोगी : नववर्ष के आगाज के साथ ही दस माह से बंद पड़े मैक्लोडगंज के सेंट जॉन चर्च को शुक्रवार को खोल दिया गया। लेकिन चर्च के भीतर अब भी पर्यटक नहीं जा पाएंगे। चर्च कमेटी ने बैठक कर फैसला लिया है कि अभी पर्यटकों को भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, ताकि कोविड-19 से समाज को सुरक्षित रखा जा सके।

गौरतलब है कि मार्च माह में वैश्विक महामारी के चलते लगे देशव्यापी लॉकडाउन के साथ ही चर्च को बंद कर दिया गया था। हालांकि क्रिसमस पर चर्च को एक घंटे के लिए केवल विशेष प्रार्थना के लिए खोला गया था। अब नववर्ष आगाज के साथ चर्च को खोल तो दिया है, लेकिन पर्यटक भीतर नहीं जा पाएंगे।

नववर्ष पर दोपहर 12 बजे चर्च को खोला गया। जहां पादरी अजय के नेतृत्व में प्रार्थना सभा हुई। इसके बाद चर्च कमेटी की बैठक हुई और बाकायदा विस्तृत चर्चा भी की गई। इसमें लोगों को प्रवेश न देने का फैसला लिया गया। तय किया गया कि शनिवार सुबह नौ बजे चर्च को खोला जाएगा और शाम पांच बजे बंद कर दिया जाएगा। इसमें सुबह के समय और शाम के समय प्रार्थना सभाएं होंगी।

सेंट जॉन चर्च के पादरी अजय के मुताबिक चर्च को नववर्ष के साथ खोल दिया गया है। अब चर्च रोजाना सुबह नौ बजे खुलेगा और शाम पांच बजे बंद कर दिया जाएगा। हालांकि इस दौरान पर्यटकों की एंट्री अभी नहीं होगी। इसके लिए भी चर्च कमेटी ने फैसला लिया है। मौजूदा समय में कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए उक्त निर्णय लिया गया है। 

chat bot
आपका साथी