रेलवे स्टेशन कांगड़ा के समीप वर्षाशालिका में मृत मिला साधु

संवाद सूत्र कांगड़ा रेलवे स्टेशन कांगड़ा के समीप वर्षाशालिका में एक साधु मृत मिला है। प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 05:00 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 05:00 AM (IST)
रेलवे स्टेशन कांगड़ा के समीप 
वर्षाशालिका में मृत मिला साधु
रेलवे स्टेशन कांगड़ा के समीप वर्षाशालिका में मृत मिला साधु

संवाद सूत्र, कांगड़ा : रेलवे स्टेशन कांगड़ा के समीप वर्षाशालिका में एक साधु मृत मिला है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में रखा है। पुलिस थाना कांगड़ा के प्रभारी भरत भूषण ने बताया कि साधु की आयु 60 से 65 वर्ष के बीच है और उसका रंग सांवला है। वह पिछले चार-पांच वर्ष से रेलवे स्टेशन के समीप वर्षाशालिका में रह रहा था और भीख मांगकर गुजारा कर रहा था। लोग साधु को कृष्णा के नाम से पुकारते थे।

chat bot
आपका साथी