आरएसएस व सेवा भारती कांगड़ा ने टांडा में संभाला मोर्चा, अब सुबह शाम तीमारदारों को देंगे खाना

टांडा में मरीजों के तीमारदारों के समक्ष उत्पन्न हुए खाने के संकट को दूर करने के लिए स्वयं सेवक संघ ने भी अब मोर्चा संभाल लिया है। संघ के कार्यकर्ता अब सेवा भारती कांगड़ा के सहयोग से टांडा में मरीजों के तीमारदारों को खाना के पैकेट देंगे।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 07:39 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 07:40 AM (IST)
आरएसएस व सेवा भारती कांगड़ा ने टांडा में संभाला मोर्चा, अब सुबह शाम तीमारदारों को देंगे खाना
संघ के कार्यकर्ता टांडा मेडिकल कॉलेज में सुबह व शाम को मरीजों के तीमारदारों को खाना के पैकेट देंगे।

कांगड़ा, जेएनएन। डा. राजेंद्र प्रसाद अायुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा में मरीजों के तीमारदारों के समक्ष उत्पन्न हुए खाने के संकट को दूर करने के लिए स्वयं सेवक संघ ने भी अब मोर्चा संभाल लिया है। संघ के कार्यकर्ता अब सेवा भारती कांगड़ा के सहयोग टांडा मेडिकल कॉलेज में सुबह व शाम को मरीजों के तीमारदारों को खाना के पैकेट देंगे।

पहले भोजन संकट से जूझ रहे कोरोना संक्रमितों के तीमारदारों को खाने की व्यवस्था करने के सेवा भारती कांगड़ा आगे आया था और पिछले मंगलवार को सेवा भारती कांगड़ा इकाई ने टांडा मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रिमतों के साथ आये तीमारदारों के भोजन की व्यवस्था शुरू की थी और तब से यह व्यवस्था जारी है।

सेवा भारती के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि अब स्वयं सेवक संघ के सदस्य भी इस मुहिम में जुड़ गये है और अब सुबह शाम मरीजों के तीमारदारों को खाना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह से यह व्यवस्था शुरू कर दी। विनोद अग्रवाल ने यह भी कहा कि यदि किसी रोगी को दवाईयों इत्यादि की जरूरत पड़ती है तो वह भी पूरी करने की कोशिश होगी।

chat bot
आपका साथी