रास्ता न बनने से नाराज जरोट वासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार

घाड़ जरोट पंचायत में 17 जनवरी को मतदान है। ग्रामीणों ने रास्ता निर्माण को लेकर रोष रैली भी निकाली। पंचायत के वार्ड नंबर 3 में अन्य पिछड़ा वर्ग जाति से संबंधित करीब 150 की आबादी है और आज तक कच्चा रास्ता पक्का नहीं हो पाया है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 01:14 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 01:14 PM (IST)
रास्ता न बनने से नाराज जरोट वासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार
ग्रामीणों ने रास्ता निर्माण को लेकर रोष रैली भी निकाली।

नगरोटा सूरियां, जेएनएन। रास्ता नहीं तो वोट नहीं। यह कहना है विकास खंड नगरोटा सूरियां की पंचायत घाड़ जरोट के वार्ड नंबर तीन के ग्रामीणों का। ग्रामीणों अक्षय कुमार, स्वरूप कुमार, मनजीत, शिबू,  सोनी,  राजू , बलदेव, सीमा,  शमा देवी, रीता देवी,  सुषमा, संतोष कुमारी, प्रकाश व साधु राम ने वार्ड नंबर तीन के ग्रामीणों के साथ मतदान का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।

घाड़ जरोट पंचायत में 17 जनवरी को मतदान है। ग्रामीणों ने रास्ता निर्माण को लेकर रोष रैली भी निकाली। उन्होंने बताया कि पंचायत के  वार्ड नंबर 3 में अन्य पिछड़ा वर्ग जाति से संबंधित करीब 150 की आबादी है और आजादी के 73 वर्ष बाद भी कच्चा रास्ता पक्का नहीं हो पाया है। हालत अब यह हो गयी है कि रास्ता एक नाले का रूप धारण कर चुका है। रास्ता बरसात में दलदल का रूप धारण कर लेता है और लोगों का चलना तक मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि यदि रास्ता पक्का नही किया गया तो आगामी विधानसभा चुनावों में भी मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी