घाड़ जरोट पंचायत के वार्ड तीन के लोग करेंगे चुनाव बहिष्कार

रास्ता न बनने से आक्रोशित नगरोटा सूरियां ब्लॉक की घाड़ जरो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:30 AM (IST)
घाड़ जरोट पंचायत के वार्ड तीन 
के लोग करेंगे चुनाव बहिष्कार
घाड़ जरोट पंचायत के वार्ड तीन के लोग करेंगे चुनाव बहिष्कार

संवाद सूत्र, नगरोटा सूरियां : रास्ता न बनने से आक्रोशित नगरोटा सूरियां ब्लॉक की घाड़ जरोट पंचायत के वार्ड तीन के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। उन्होंने रैली निकालकर रोष प्रकट किया।

अक्षय कुमार, स्वरूप कुमार, मनजीत, शिबू, सोनी, राजू, बलदेव, सीमा, शमा देवी, रीता देवी, सुषमा, संतोष कुमारी, प्रकाश व साधु राम ने बताया कि वार्ड तीन में अन्य पिछड़ा वर्ग की करीब 150 आबादी है। वार्ड का रास्ता पक्का न होने से यह नाले का रूप धारण कर चुका है। बरसात में रास्ता दलदल बन जाता है और लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि रास्ता पक्का नहीं किया गया तो वे विधानसभा चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे। वार्ड के सभी लोगों ने निर्णय लिया है कि वे ग्रामीण संसद के चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।

chat bot
आपका साथी