नकली को असली सोना बता बेचते थे दिल्ली व उत्तर प्रदेश के निवासी, धरे गए

ऊना पुलिस ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो नकली सोने को असली बताकर लोगों को बेचता था। एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपित आपस सगे रिश्तेदार हैं।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:56 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:56 PM (IST)
नकली को असली सोना बता बेचते थे दिल्ली व उत्तर प्रदेश के निवासी, धरे गए
ऊना में नकली सोना बेचने के आरोप में गिरफ्तार लोग।

ऊना, जागरण संवाददाता। ऊना पुलिस ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो नकली सोने को असली बताकर लोगों को बेचता था। एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपित आपस सगे रिश्तेदार हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि कि तीनों आरोपितों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ऊना शहर के एक दुकानदार को दिल्ली व उत्तरप्रदेश के रहने वाले लोग सोना बेचने की बात कहकर जाल में फंसाना चाहते थे। दुकानदार को आरोपितों के हुलिए को देखकर कुछ संदेह हुआ। इसके तुरंत बाद दुकानदार इन्हें बैठाकर पैसे लाने का बहाना बनाकर पुलिस थाना में गया। पुलिस को साथ लेकर वह दुकान पर पहुंच गया। पुलिस ने जब तीनों आरोपितों से पूछताछ की तो गिरोह के एक सदस्य ने बताया कि वह सोना बेचने का कारोबार करते हैं। पुलिस जब आरोपितों से पूछताछ कर रही थी तो यह वहां से फरार होने की कोशिश करने लगे। स्थानीय लोगों व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के साथ इन्हें दबोचा। इस दौरान इन युवकों की स्थानीय लोगों ने धुनाई भी की। इसके बाद में पुलिस इन तीनों आरोपितों को पकड़कर पुलिस थाना में ले गई। पुलिस ने आरोपितों के पास दो किलो के करीब नकली सोना बरामद किया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए आरोपितों की पहचान देवी पत्नी सुनील कुमार उर्फ चुनीलाल निवासी सुल्तानपुरी सी-1, 126, नई दिल्ली,

पन्ना लाल पुत्र सुनील कुमार उर्फ चुनीलाल निवासी सुल्तानपुरी सी-1, 125, नई दिल्ली व मूलचंद पुत्र राजपाल निवासी गांव बटराड़ा,तहसील व जिला शामली, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है।

घटना से उठे सवाल

सवाल है कि नकली सोना बेचने वाली गैंग कब से इस काले धंधे को चला रही हैं। यह गैंग अब तक कितने शहरों में लोगों को अपना शिकार बना चुका है। यह भी जांच का विषय है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं। यह लोग इस नकली सोने को कहां से लेकर आते हैं, कहां पर सोने को तैयार किया जाता है। यदि कहीं से नकली सोना खरीदकर लाए हैं तो इसकी कुल कितनी कीमत बनती है।

chat bot
आपका साथी