पंचायत कार्यालयों में भी मनाया गणतंत्र दिवस, चलाली और कड़ोआ पंचायत में फहराया राष्‍ट्रीय ध्‍वज

Republic Day Panchayats 72वें गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को पंचायत कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराया गया। ग्राम पंचायत चलाली में नवनिर्मित प्रधान आशा रानी व जगदीश राम और सचिव राजीव शर्मा ने पंचायत कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 09:39 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 09:39 AM (IST)
पंचायत कार्यालयों में भी मनाया गणतंत्र दिवस, चलाली और कड़ोआ पंचायत में फहराया राष्‍ट्रीय ध्‍वज
72वें गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को पंचायत कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराया गया।

भरवाईं, जेएनएन। Republic Day Panchayats, 72वें गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को पंचायत कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराया गया। ग्राम पंचायत चलाली में नवनिर्मित प्रधान आशा रानी व जगदीश राम और सचिव राजीव शर्मा ने पंचायत कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराया। वहीं इस मौके पर समाजसेवी होशियार सिंह रंगीला, पंच अंजना देवी, रमा कुमारी, अनीता देवी, विजय कुमार, महिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं कड़ोआ पंचायत में पूर्व व नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों ने इकट्ठे मिलकर पंचायत कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराया। इस मौके पर पूर्व प्रधान अशोक कुमार व नव निर्वाचित प्रधान रीना देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी