समय से पहले पूरा होगा कांगड़ा-गाहलियां सड़क का काम

14 करोड़ रुपये होंगे खर्च विभाग ने पूरा किया 60 फीसद कार्य -कोरोना काल में मुख्यमंत्री ने की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 02:02 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 02:02 AM (IST)
समय से पहले पूरा होगा कांगड़ा-गाहलियां सड़क का काम
समय से पहले पूरा होगा कांगड़ा-गाहलियां सड़क का काम

14 करोड़ रुपये होंगे खर्च, विभाग ने पूरा किया 60 फीसद कार्य

-कोरोना काल में मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा, कार्य समाप्ति के लिए मार्च 2022 थी डेडलाइन जागरण संवाद केंद्र, कांगड़ा : कोरोना काल में कांगड़ा, नंदरूल, राजल, गालियां, बोडक्बालू सड़क के विस्तारीकण व कोलतार बिछाने का कार्य रिकार्ड समय में पूरा होने जा रहा है। इस सड़क के विस्तार होने से लगभग तीस हजार से अधिक आबादी को जहां लाभ होगा, वहीं कांगड़ा से नगरोटा सूरियां की दूरी भी कम होगी। कोरोना काल से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा, नंदरूल, राजल, गालियां, बोडक्बालू सड़क के विस्तार व कोलतार बिछाने की घोषणा की थी, जिसके लिए लगभग 14 करोड़ की राशि मंजूर हुई की गई थी।

सड़क के विस्तार का कार्य पिछले वर्ष ही शुरू हो गया था और सड़क पर कोलतार बिछाने का कार्य चल रहा है। लगभग 31 किलोमीटर सड़क के विस्तार होने से कांगड़ा उपमंडल के चंगर क्षेत्र के विकास को नए आयाम स्थापित होंगे।

लोक निर्माण विभाग कांगड़ा के अधिषाषी अभियंता विजय कुमार वर्मा ने बताया कि कांगड़ा-गाहलियां वाया बोडक्बालू सड़क का जीर्णोद्धार व सुधारीकरण का कार्य पिछले कोरोना काल में शुरू करवाया गया, जिसे दिसंबर 2021 में पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य के समाप्त होने का समय मार्च 2022 है, लेकिन समय सीमा से पहले कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 31 किलोमीटर में छह किलोमीटर पर कोलतार भी बिछा दी गई है, जबकि कार्य प्रगति पर है। कांगड़ा नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद कोमल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद अशोक शर्मा, वार्ड नंबर तीन की पार्षद पुष्पा चौधरी, वार्ड नंबर एक के पार्षद प्रेम सागर धीमान, जिला शिकायत निवारण कमेटी सदस्य सतीश चौधरी, अश्वनी तिवारी, सुमन चौधरी, विनय मिश्र, विनोद कुमार, रमेश चौधरी, सुभाष भसीन, सचिव रोटरी क्लब कांगड़ा, सुनील डोगरा, प्रधान रोटरी क्लब कांगड़ा एवं स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक सुरेश चौधरी, तुलसीराम, भगवान दास शर्मा, रविद्र कुमार, पंकज परबान, अशोक हिमाचली व अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने इस सड़क निर्माण के कार्य की विभाग का आभार व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी