पेट्रोल व डीजल के दाम कम होने से मिली राहत

कुछ समय से पेट्रोल व डीजल के दाम में बेतहाशा हो रही बढ़ोतरी पर लगाम लगाते हुए केंद्र सरकार ने जनता को दीपावली पर तोहफा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 10:17 PM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 10:17 PM (IST)
पेट्रोल व डीजल के दाम कम होने से मिली राहत
पेट्रोल व डीजल के दाम कम होने से मिली राहत

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : कुछ समय से पेट्रोल व डीजल के दाम में बेतहाशा हो रही बढ़ोतरी पर लगाम लगाते हुए केंद्र सरकार ने जनता को दीपावली पर तोहफा दिया है। पेट्रोल व डीजल के दाम कम होने से हर वर्ग में खुशी है। सबसे बड़ी राहत टैक्सी व ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों को हुई है, जो काफी अर्से से पेट्रो पदार्थो के दाम के हिसाब से यात्रियों से किराया नहीं ले पा रहे थे।

::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

डीजल के दाम अधिक होने से एंबुलेंस चलाना मुश्किल हो गया था। ब्लड बैंक सोसायटी मृतकों के शव निश्शुल्क घरद्वार पहुंचाती है। डीजल के दाम में कटौती राहत दे सकती है।

-गोपाल सूद, सचिव, ब्लड बैंक सोसायटी सिविल अस्पताल पालमपुर पेट्रोल व डीजल के दाम अधिक होने से टैक्सी व आटो चालकों को अधिक परेशानी हो रही थी। कुछ समय से घाटा उठाना पड़ रहा था। अब दाम कम होने से राहत मिली है।

-भूपिद्र सिंह, टैक्सी आपरेटर पेट्रोल व डीजल के दाम में लगातार वृद्धि होने से सब्जियां व रसोईघर सहित अन्य सामान महंगा हो रहा था, क्योंकि पेट्रो पदार्थो का दाम बढ़ने से भाड़ा भी लगातार बढ़ रहा था।

-विकास ठाकुर जिले में भवन निर्माण सामग्री दूरदराज से लानी पड़ती है। डीजल के दाम बढ़ने से छह माह से निर्माण सामग्री महंगी पहुंच रही थी। अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

-राजीव मन्हास डीजल व पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ने से महंगाई की मार झेलनी पड़ रही थी। हर सामान महंगा हो गया था। पेट्रो पदार्थो के दाम और कम हो जाएं तो स्थिति सामान्य हो सकती है।

-अरुण पठानिया कहीं घूमने जाने से पहले सौ बार सोचना पड़ता था, क्योंकि पेट्रोल का दाम शतक लगा चुका था। पेट्रो पदार्थो के दाम अभी भी ज्यादा हैं, लेकिन कुछ राहत जरूर मिली है।

-रविद्र अग्रवाल, व्यापारी

chat bot
आपका साथी