रीना पुंडीर बनी कांग्रेस सेवादल की प्रदेश महिला संगठक, नियुक्‍ति पर जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

Himachal Congress रीना पुंडीर को प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश महिला संगठक बनाया गया है। रीना पुंडीर की नियुक्ति ज्योति‍ खन्ना के स्थान पर की गई है। रीना पुंडीर जिला बिलासपुर से संबध रखती हैं। वर्ष 2013 में कांग्रेस सेवादल ज्वाइन किया।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 04:04 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 04:04 PM (IST)
रीना पुंडीर बनी कांग्रेस सेवादल की प्रदेश महिला संगठक, नियुक्‍ति पर जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार
रीना पुंडीर को प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश महिला संगठक बनाया गया है।

शिमला, जेएनएन। रीना पुंडीर को प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश महिला संगठक बनाया गया है। रीना पुंडीर की नियुक्ति ज्योति‍ खन्ना के स्थान पर की गई है। रीना पुंडीर जिला बिलासपुर से संबध रखती हैं। वर्ष 2013 में कांग्रेस सेवादल ज्वाइन किया, इससे पूर्व पुंडीर प्रदेश मेजर सेवा सुरक्षा दल  कांग्रेस सेवादल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस जिला बिलासपुर, ब्लाक महिला सेवादल संगठक झंडूता, इंटक की सचिव व वर्तमान में ग्राम पंचायत जेजवीं, विकास खंड झंडूता जिला बिलासपुर की प्रधान हैं।

खेल के क्षेत्र में भी रीना पुंडीर का बहुमूल्य योगदान रहा है। रीना पुंडीर शॉफ इंडिया कराटे में थर्ड डिग्री ब्लैक बेल्ट हैं। साथ ही इन्हें खेल के क्षेत्र में 'लाला जगत नारायण' अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने रीना पुंडीर की नियुक्ति पर बधाई दी है। साथ ही पूर्व प्रदेश महिला संगठक ज्योति खन्ना के कार्यों की भी सराहना की है।

रीना पुंडीर ने अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी केसी वेणु गोपाल, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक  लालजी देसाई, राजीव शुक्ला पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रभारी कांग्रेस कमेटी, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व प्रदेश मुख्य संगठक अनुराग शर्मा का नियुक्ति के लिए धन्यवाद किया है। पुंडीर ने कहा कि जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें दी गई है उसे वह पूरी ईमानदारी व कर्तव्‍यनिष्ठा के साथ पूरा करेंगी तथा कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस सेवादल को मजबूत करने में अपना पूरा योगदान देंगी।

chat bot
आपका साथी