रीना पठानिया बनीं लाडली फाउंडेशन की जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष

लाडली फाउंडेशन के राज्य महासचिव बिलाल शाह ने राज्य अध्यक्ष शालू की सहमति से जिला कांगड़ा के शाहपुर की समाज सेविका रीना पठानिया को लाडली फाउंडेशन जिला कांगड़ा का जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया। लाडली फाउंडेशन सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रही हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 02:33 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 02:33 PM (IST)
रीना पठानिया बनीं लाडली फाउंडेशन की जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष
रीना पठानिया को लाडली फाउंडेशन जिला कांगड़ा का जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

धर्मशाला, जेएनएन। लाडली फाउंडेशन के राज्य महासचिव बिलाल शाह ने राज्य अध्यक्ष शालू की सहमति से जिला कांगड़ा के शाहपुर की समाज सेविका रीना पठानिया को लाडली फाउंडेशन जिला कांगड़ा का जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

गौरतलब है कि रीना पठानिया कई वर्षों से प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब एव लाडली फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रही हैं।  महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है।

लाडली फाउंडेशन कि नवनियुक्त जिला कांगड़ा की जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीना पाठनीया का कहना है कि भविष्य में उनका यही उद्देश्य है कि कहीं भी कोई सामाजिक विसंगती न हो। कोई भी गरीब भूखा ना सोए और कमजोर वर्ग को न्याय मिले इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहती हैं।

chat bot
आपका साथी