कोरोना से 21 की मौत, 1605 संक्रमित

संवाद सहयोगी धर्मशाला जिले में शुक्रवार को कोरोना से 21 मरीजों ने दम तोड़ा है और 1605 लोग स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 10:02 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 10:02 PM (IST)
कोरोना से 21 की मौत, 1605 संक्रमित
कोरोना से 21 की मौत, 1605 संक्रमित

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : जिले में शुक्रवार को कोरोना से 21 मरीजों ने दम तोड़ा है और 1605 लोग संक्रमित हुए हैं। जिले में अब तक 24353 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 15631 स्वस्थ हुए हैं। जिलेभर में 584 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। जिले में एक्टिव केस 8237 हो गए हैं। अब तक कोरोना से 483 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अम्ब के कोठारी की 42 वर्षीय महिला, तहसील खुंडियां की बाड़ीकलां का 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला, पालमपुर की 51 वर्षीय महिला, अरला की 50 वर्षीय महिला, ठंडोल की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, पालमपुर का 43 वर्षीय पुरुष, बैजनाथ की 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला, झियोल की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, लडभड़ोल मंडी का 38 वर्षीय पुरुष, हाउसिग बोर्ड कॉलोनी होल्टा का 73 वर्षीय बुजुर्ग, शाहपुर चौक पठानकोट की 57 वर्षीय महिला, अंशु का 70 वर्षीय बुजुर्ग व एक अन्य 70 वर्षीय बुजुर्ग, टंग नरवाणा का 85 वर्षीय बुजुर्ग, जयसिंहपुर की 55 वर्षीय महिला, धमेड का 60 वर्षीय बुजुर्ग, मकड़ोली लदवाड़ा का 48 वर्षीय पुरुष, ज्वालामुखी का 60 वर्षीय बुजुर्ग, गुजराला थुरल का 35 वर्षीय पुरुष, बड़सर हमीरपुर का 76 वर्षीय बुजुर्ग व कच्चा खू मतयाल की 72 वर्षीय महिला की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि बनाल, गोलवां, बाड़ी, मनोह सिहाल, चलवाड़ा, फतेहपुर, लाड़थ, रैहन, धमेटा, नंगाल, सुखार, राजा का तालाब, टकोली, कंदरोड़ी, इंदौरा, योल कैंट, पद्धर, मूंदला, मंड, निजी विश्वविद्यालय इंदौरा, बलोल, सिद्धपुर, अपर लंबागांव, मकोट, पट्टी, द्रम्मण, पपरोला, धर्मशाला, बरवाला, बगोड़ा, परागपुर, गदियाड़ा, जोगीपुर, हरदीपपुर, सदवां, जंबल, तलाड़ा, मकोल, मैरा, गोपालपुर, लगडू, खोली, मैंझा, जालग, मूमता, खन्नी, जयंती विहार कालोनी जमानाबाद रोड कांगड़ा, पुलिस थाना ज्वालामुखी, जसूर, बनूरी, सुलह, अंद्रेटा, आकाश गैस सर्विस देहरा, कुंसल, पुलिस थाना पालमपुर, धलूं, हरिपुर, चपलाह, भवारना, राजपुर, गढ़जमूला, नागनी, बरियाल, खलेट, सूरजपुर, पाहड़ा, छैंछड़ी, टिक्करी, बीड़, पुन्नर, बरोट, अनसोली, थुरल, मतयाल, रजियाड़ा, टांडा, योल कैंट, छोटी हलेड़, आईमा, चंबी, बंदला, शिल्ला चौक, जौंटा रिट, बालिका आश्रम, चनौर क्षेत्र के लोग संक्रमित हुए हैं।

प्रशासन ने सिद्धबाड़ी में मॉल किया सील

प्रशासन ने सिद्धबाड़ी में एक मॉल को आगामी आदेश तक सील कर दिया है। प्रशासन ने यहां भीड़ देखकर चेतावनी दी थी और बाद में जुर्माना भी किया था। इसके बावजूद मॉल संचालक ने नियमों को दरकिनार किया। इसकी शिकायत जिला दंडाधिकारी को मिली थी। एसडीएम धर्मशाला डा. हरीश गज्जू ने बताया कि शुक्रवार को मॉल को सील करवा दिया है, जो आगामी आदेश तक बंद रहेगा।

बालिका आश्रम गरली के बच्चों को किया आइसोलेट

देहरा : गरली स्थित बालिका आश्रम में 12 से अधिक बच्चों के संक्रमित होने पर प्रशासन ने उन्हें आइसोलेट कर दिया है। एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर ने बताया कि बालिका आश्रम को सैनिटाइज किया जाएगा। आश्रम में 43 के करीब बच्चे हैं और इनकी देखभाल के लिए पांच लोगों का स्टाफ तैनात है।

ढगवार पंचायत के उपप्रधान की मौत

गगल : ढगवार पंचायत के 38 वर्षीय उपप्रधान आशीष मोंगरा की कोरोना से मौत हो गई है। वीरवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और धर्मशाला अस्पताल में उपचाराधीन थे। यहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। पंचायत प्रधान सुषमा देवी ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर उपप्रधान को धर्मशाला अस्पताल ले जाया गया था। कोविड प्रोटोकॉल के तहत मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। आशीष मोंगरा की पत्नी व एक बेटा है।

भवारना अस्पताल में टेस्ट करवाने आए लोगों की जुटी भीड़

मारंडा : सिविल अस्पताल भवारना में शुक्रवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाने आए लोगों का जमावड़ा लग गया। इस कारण शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं हुआ। एक टैक्सी चालक ने भवारना पुलिस थाना के कर्मचारियों को सूचित किया। एसएचओ संजीव गौतम मौके पर पहुंचे और लोगों के बीच शारीरिक दूरी बनाई।

chat bot
आपका साथी