डिपो में राशन नहीं मिला, लोगों ने शुरू कर दिया प्रदर्शन

सिविल सप्लाई परागपुर के तहत दी हार (नैहरनपुखर) कबीर पंथी सहकारी सभा में राशन न मिलने पर लोगों ने प्रदर्शन किया।

By Edited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 06:26 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 12:51 PM (IST)
डिपो में राशन नहीं मिला, लोगों ने शुरू कर दिया प्रदर्शन
डिपो में राशन नहीं मिला, लोगों ने शुरू कर दिया प्रदर्शन

जेएनएन, डाडासीबा। सरकार हर महीने चार-चार दालें व अन्य सामग्री डिपो में वितरण करने का दावा करती है। लेकिन परागपुर के तहत दी हार (नैहरनपुखर) कबीर पंथी सहकारी सभा समिति में तमाम दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। मंगलवार को जब उपभोक्ता डिपो में राशन लेने के लिए तो उन्हें राशन नहीं मिला।

इस पर भड़के उपभोक्ताओं ने डिपो के बाहर खाद्य आपूर्ति मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने शुरू कर दी। उपभोक्ता प्रदीप कुमार शर्मा, वरुण कुमार, राजेश कुमार, हरदेव ¨सह, पूर्ण चंद, विमला देवी, सुनीता देवी, नीलम, बीना ने आरोप लगाया डिपो में चार दालों की जगह पर मात्र एक ही चने की दाल दी गई है जबकि पिछले महीने एक भी दाल नहीं दी गई थी।

22 जनवरी बीतने के बाद भी अंत्योदय व पीडीएस परिवारों को मिलने वाले चावल व चीनी का कोटा भी नहीं मिला है। आरोप लगाया कि किसी महीने दालें मिलती है तो तेल नहीं मिलता है। जोकि उपभोक्ताओं से मजाक है। इसे अब सहन नहीं किया जाएगा। उपभोक्ताओं का आरोप डिपो में आए दिन मशीन खराब रहने के कारण लोगों को राशन लेने के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।

उन्होंने कहा इस डिपो पर केवल हार पंचायत के लोग ही नहीं अन्य साथ के लगते क्षेत्रों के उपभोक्ता भी आते हैं। उन्होंने खाद्य आपूर्ति मंत्री व उपायुक्त से समस्या का जल्द समाधान की मांग उठाई है। उधर, डिपो संचालक बनीश काचरा ने कहा इस महीने अंत्योदय व पीडीएस परिवारों के चावलों का कोटा नहीं मिला। चने की दाल ही मिली है। उपभोक्ताओं को डबल कोटा यानी दो-दो किलो दाल दी जा रही है। बिल काटने वाली मशीन का सर्वर डाउन होने से सामान देने में परेशानी होती है।

chat bot
आपका साथी