रणजीत बक्शी कोविड केयर हेल्पलाइन कोविड संक्रमित लोगों की बनी मददगार

कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच रणजीत बक्शी कोविड केयर हेल्पलाइन जसूर के मरीजों के लिए निशुल्क चिकित्सा परामर्श का एक उत्तम जरिया बनी है। यहां से अब तक संक्रमण के हल्के लक्ष्‍णों वाले सैकड़ों मरीजों ने फोन के माध्यम से जरूरी चिकित्सा परामर्श निशुल्क हासिल किया है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 03:01 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 03:01 PM (IST)
रणजीत बक्शी कोविड केयर हेल्पलाइन कोविड संक्रमित लोगों की बनी मददगार
रणजीत बक्शी कोविड केयर हेल्पलाइन जसूर के मरीजों के लिए निशुल्क चिकित्सा परामर्श का एक उत्तम जरिया बनी है।

जसूर, अश्वनी शर्मा। देश और प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच रणजीत बक्शी कोविड केयर हेल्पलाइन जसूर के मरीजों के लिए निशुल्क चिकित्सा परामर्श का एक उत्तम जरिया बनी है। यहां से अब तक संक्रमण के हल्के लक्ष्‍णों वाले सैकड़ों मरीजों ने फोन के माध्यम से जरूरी चिकित्सा परामर्श निशुल्क हासिल किया है।

हेल्पलाइन के संचालक अकिल बक्शी ने बताया कि नूरपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय रणजीत बक्शी की याद में 26 अप्रैल को उपरोक्त हेल्पलाइन को जारी किया गया था। जिसका एकमात्र लक्ष्य संकट की घड़ी में मानवता की सेवा करना है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से नौ एमबीबीएस डॉक्टरों की टीम शामिल है जो कोरोना संक्रमण के हल्के लक्ष्णों के साथ घर मे आइसोलेट हुए मरीजों को निशुल्क उपचार व और लक्षणों के हिसाब से उन्हें दवाई का परामर्श दे रहे हैं।

बक्शी ने बताया कि वीरवार तक करीब 400 लोगों ने इस हेल्पलाइन के जरिये डॉक्टरों से फोन के माध्यम से उपचार लिया है। इस वक्त देश और प्रदेश संकट के बुरे दौर से गुजर रहा है लोगों की आर्थिक स्थिति बुरी तरह बिगड़ी हुई है और संक्रमण भी लगातार बढ़ता जा रहा है इसलिए इस हैल्पलाइन का गठन किया गया है ताकि लोग अपने घर पर ही स्वास्थ्य संबधित परामर्श डॉक्‍टर्स से लें सकें। बक्शी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में साधन संपन्न लोगों को आगे आकर मदद का हाथ बढ़ाना चाहिए ताकि अपने लोगों के अमूल्य जीवन को बचाया जा सके।  

उन्‍होंने बताया कि इस वक्त अपने क्षेत्र में कार्यरत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवाएं दे रहे स्टाफ का मनोबल बढ़ाने की बहुत आवश्यकता है क्योंकि यह लोग सबसे पहले संक्रमितों के सीधे संपर्क में आते हुए भी मोर्चे पर डटे हुए हैं। इसके चलते हैल्पलाइन द्वारा नूरपुर क्षेत्र के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों बरंडा , जसूर , सदबां , सुलयाली व खैरियां में तैनात स्टाफ को 50 पीपीई किट , 50 फेस शील्ड व 250 मास्क उपलब्ध करवाए गए हैं ताकि उक्त स्टाफ पर्याप्त सुरक्षा से सेवा कर सकें ।                                                  

हेल्पलाइन में डॉक्टरों का विवरण

डॉ. रसिका - 7738321602-  सुबह 8 बजे से 10 बजे

डॉ. मोनिका - 9849941554 - सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे

डॉ लोबो - 9819314360 - दोपहर 12 बजे से 1 बजे

डॉ शरीक़ा - 7207481995 - दोपहर 12 बजे से 2 बजे

डॉ चेतन - 8790399355 - दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे

डॉ गुरप्रीत - 9988211284 - शाम 4 बजे से 6 बजे

डॉ लोबो - 9819314360 - शाम 5 बजे से 6 बजे

डॉ अरमान - 9004697105 - शाम 6 बजे से रात 8 बजे

डॉ शिव कीर्तन - 8096936333 -  रात 8 बजे से रात 10 बजे  

chat bot
आपका साथी