अनिल खाची ने ली स्‍वैच्‍छ‍िक सेवानिवृत्ति, बने राज्‍य चुनाव आयुक्‍त, राम सुभाग सिंह नए मुख्य सचिव नियुक्‍त

Himachal Chief Secretary हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनिल खाची नए राज्य चुनाव आयुक्त बन गए हैं। प्रदेश सरकार ने अनिल खाची को राज्य चुनाव आयुक्त पद पर नियुक्ति प्रदान कर दी है। अनिल खाची की जगह अब अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह ने ली है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 12:12 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 03:17 PM (IST)
अनिल खाची ने ली स्‍वैच्‍छ‍िक सेवानिवृत्ति, बने राज्‍य चुनाव आयुक्‍त, राम सुभाग सिंह नए मुख्य सचिव नियुक्‍त
हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनिल खाची नए राज्य चुनाव आयुक्त बन गए हैं।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Chief Secretary, हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनिल खाची नए राज्य चुनाव आयुक्त बन गए हैं। प्रदेश सरकार ने अनिल खाची को राज्य चुनाव आयुक्त पद पर नियुक्ति प्रदान कर दी है। पंचायती राज ग्रामीण विकास विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अनिल खाची की जगह अब अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह ने ली है। उनकी नियुक्‍त‍ि के संबंध में भी सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। अनिल खाची ने जून 2023 में सेवानिवृत्‍त होना था। लेकिन सरकार ने इस बीच उन्‍हें राज्‍य चुनाव आयुक्‍त बनाने का निर्णय लिया। संवैधानिक पद संभालने से पहले अनिल खाची ने स्‍वैच्‍छ‍िक सेवानिवृत्ति ले ली। अभी आइएएस आफ‍िसर के तौर पर उनकी करीब दो वर्ष और सेवाएं थीं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा बुधवार दोपहर बाद शिमला स्थित राजभवन गए थे। जानकारी है कि नए मुख्य सचिव पद पर राम सुभाग सिंह की नियुक्ति से जुड़ी फाइल हस्ताक्षरित होकर राज्य सचिवालय पहुंच गई थी। वीरवार को अनिल खाची की बतौर राज्य चुनाव आयुक्त के तौर पर नियुक्ति की अधिसूचना जारी होने के क्‍यास लगना शुरू हो गए थे और ऐसा ही हुआ। आज ही अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह प्रदेश के नए मुख्य सचिव नियुक्त हो गए।

बुधवार को विधानसभा में  पूरा दिन इस संबंध में हलचल होती रही। इससे पहले राज्य चुनाव आयुक्त पी मित्रा का कार्यकाल मई में पूरा हो गया था। 1986 बैच के आइएएस अधिकारी अनिल खाची को पहली जनवरी, 2020 को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। उपचुनाव व आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने यह अहम बदलाव किया है।

यह बोले नए मुख्‍य सचिव

हिमाचल के नवनियुक्‍त मुख्‍य सचिव राम सुभाग सिंह ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा विकास में नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। अग्रिम से अंतिम पंक्ति तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री व सरकार के भरोसे पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

खाची नहीं पहुंचे थे विधानसभा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। आज मानसून सत्र की चौथी बैठक है। लेकिन अनिल खाची न तो सदन में नजर आए और न ही विधानसभा परिसर में स्थित अपने कार्यालय में पहुंचे। ऐसी जानकारी है कि मुख्य सचिव अनिल खाची राज्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में बैठे हुए थे।

chat bot
आपका साथी